Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 18/10/2021


Listen Later

,1 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पीएम श्री @narendramodi सभी वर्गों के उत्थान के लिए सतत प्रयत्नशील हैं। इसी प्रतिबद्धता का परिणाम है कि श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए संचालित ई-श्रम पोर्टल पर #COVID19 की दूसरी लहर के बाद 2 महीने से भी कम समय में 4 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिकों का पंजीकरण हुआ है। 

2 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में आज से शुरु हुई प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर बालक इंटर अकादमी नेशनल हॉकी चैंपियनशिप-2021 की सभी युवा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर कहा कि यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान बनाने का बेहतरीन मंच है। बच्चों खुलकर खेलो और अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन दो | 

3 आज भोपाल में हॉकी इंडिया जूनियर बालक इंटर अकादमी नेशनल हॉकी चैंपियनशिप 2021 का आगाज हो गया है । 27 अक्टूबर तक मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में नवीन ब्लू एस्ट्रो टर्फ पर देश की शीर्ष 28 हॉकी अकादमियों की टीमों के बीच खिताबी मुकाबला होगा । नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर बालक नेशनल हॉकी चैंपियनशिप- 2021 का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दीं। 

4 स्कूली शिक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 14 अक्टूबर 2020 को 'स्टार्स परियोजना' प्रारंभ की गई है। विश्व बैंक के सहयोग से केंद्र सरकार इसका संचालन कर रही है। मध्यप्रदेश सहित भारत के छह राज्यों में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता और शासन में सुधार करना स्टार्स परियोजना का मुख्य उद्देश्य है। ये परियोजना 'सभी के लिए शिक्षा' के उद्देश्य की पूर्ति कर रही है। 6 वर्ष से 17 वर्ष उम्र के स्कूली बच्चों को स्टार्स का लाभ मिलेगा 

5 केन्द्रीय वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विभिन्न श्रेणी के राष्ट्रीय पुरस्कारों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें मध्यप्रदेश की लोकप्रिय कला बाघ प्रिन्ट की महिला शिल्पकार श्रीमती रशीदा बी अब्दुल कादर खत्री का राष्ट्रीय मेरिट पुरस्कार वर्ष 2018 के लिए चयन किया गया है। शिल्पकार श्रीमती रशीदा बी खत्री को यह पुरस्कार चादर पर बाघ प्रिन्ट की बारीक कारीगरी के लिए प्रदान किया जायेगा।

...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP