Sign up to save your podcasts
Or

1 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 4 दिसम्बर को टंट्या मामा भील के बलिदान दिवस पर इंदौर जिले में उनकी कर्म-स्थली पातालपानी पहुँचकर नमन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि हम सभी के श्रद्धा के केंद्र, जनजातीय गौरव, देश के स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक, क्रांतिकारी बलिदानी टंट्या मामा भील सभी के लिये पूज्यनीय हैं।
2 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेशवासियों ने एक बार फिर जन-भागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। आज 17 नवम्बर को 17 लाख से अधिक पात्र नागरिकों को वैक्सीन डोज लगाई गई है। कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में चलाए जा रहे कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान में जन-सहयोग से फिर सफलता प्राप्त हुई है।
3 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में अधूरी परियोजनाओं का कार्य तेज गति से पूरा किया जाए। परियोजनाओं में विलंब एवं गड़बड़ी करने पर निर्माण एजेंसियों पर पेनाल्टी लगाकर कार्यवाही की जाएगीl ठेकेदारों को ब्लेक लिस्टेड किया जाएगा। परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए निर्माण एजेंसी एवं संबंधित विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान कल मंत्रालय में प्रगति ऑनलाइन प्रोजेक्ट मैनेजमेंट फ्रेमवर्क की परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।
4 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने आज मुख्यमंत्री निवास में मधुबनी चित्रकला का एक अद्भुत नमूना भेंट किया जिसमें चित्रकार देवेश ठाकुर द्वारा संपूर्ण हनुमान हनुमान चालीसा चित्रित की गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस चित्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे इसे मुख्यमंत्री निवास में सज्जित कर हर्षित हैं।
5 प्रदेश में खाद्य सुरक्षा को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में वन समिति की 650 उचित मूल्य दुकानों के लिए पक्के भवन का निर्माण कराया जाएगा। पहले चरण में 100 दुकानों के भवन का निर्माण होगा। खाद्य मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह एवं वन मंत्री श्री विजय शाह ने वन प्रबंधन समिति द्वारा संचालित उचित मूल्य दुकानों के लिए भवन निर्माण संबंधी बैठक में यह निर्णय लिया। 6 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज सीहोर जिले के बुधनी निवासी श्री महेन्द्र कुमार ने भेंट कर उनके द्वारा उपचार में दिए गए सहयोग और संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री महेन्द्र कुमार के सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर उपचार की व्यवस्था की थी।
By JansamparkMP1 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 4 दिसम्बर को टंट्या मामा भील के बलिदान दिवस पर इंदौर जिले में उनकी कर्म-स्थली पातालपानी पहुँचकर नमन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि हम सभी के श्रद्धा के केंद्र, जनजातीय गौरव, देश के स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक, क्रांतिकारी बलिदानी टंट्या मामा भील सभी के लिये पूज्यनीय हैं।