Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 18/1/2022


Listen Later

मध्यप्रदेश की दिन भर की सारी न्यूज़ updates के लिए सुनिए एम् पी हाईलाइट खबरें प्रदेश की तो
सीएम श्री चौहान ने तुलसी नगर स्थित आरोग्य भारती कार्यालय में सुपोषण अभियान कार्यक्रम में बच्चों के लिए इम्युनिटी बूस्टर माने गए स्वर्णप्राशन का प्रदाय किया। लोगों से अपील की हम स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करें। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में बच्चों के कुपोषण के खिलाफ कई अभियान संचालित हैं। मेरा समाज से आह्वान है कि सुपोषण युक्त समाज के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। बच्चों को कुपोषण से दूर करने में स्वर्णप्राशन का भी अति महत्व है। बच्चे कुपोषित ना हों, स्वस्थ हों, रोग प्रतिरोधक क्षमता उनमें विकसित हो, इसकी कल्पना आज से हजारों साल पहले भारत ने की थी। मैं आरोग्य भारती का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं कि उस परंपराओं को आगे बढ़ाने का महान कार्य उन्होंने हाथ में लिया है।
मुखायमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए । घरेलू हिंसा पीड़ितों महिलाओं को 40% नुकसान होने पर मिलेगी 2 लाख की मदद, 40% से ज्यादा नुकसान होने पर 4 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। केस के दौरान खर्च और इलाज की व्यवस्था सरकार करेगी। वहीं एमपी में शराब की नई दुकानें नही खुलेगी और आयुष्मान योजना का फायदा भोपाल गैस पीड़ित परिवारों को भी मिलेगा, साथ ही सार्वजनिक संपत्ति के इस्तेमाल के लिए अलग से विभाग बनेगा और ग्रामीण भू-स्वामित्व जैसी योजना शहरी क्षेत्र में भी लागू करने जैसे अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। गृह एवं जेल मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने बैठक हुए निर्णयों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक के पहले मंत्रियों को संबोधित कर कहा कि मंत्रीगण जिलों में स्वास्थ्य अधो-संरचना पर नजर रखें। अस्पतालों में आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहें। टीकाकरण कार्य संतोषजनक है, लेकिन इसे शत-प्रतिशत करना है। कोई भी व्यक्ति वैक्सीन डोज से न छूटे। कोविड की तीसरी लहर में संक्रमण की स्थिति पर निगाह रखते हुए आर्थिक गतिविधियाँ पूरी सावधानियों के साथ संचालित की जाएँ। गरीब वर्ग के काम-धंधे प्रभावित न हों, सभी व्यक्ति मास्क और परस्पर दूरी की सावधानियों को अपनाएँ। मंत्रीगण नेतृत्वकारी भूमिका निर्वहन कर कोविड नियंत्रण में पहले की दोनों लहरों के समान जन-सहयोग प्राप्त करने का कार्य करें। रहे थे।
लोक स्वास्थ्य यंत्री राज्य मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने विभाग के मैदानी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल जीवन मिशन के कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे किए जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मिशन केन्द्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता में है। इसके जरिए समग्र ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन से जल उपलब्ध करवाया जाना है। राज्यमंत्री श्री यादव ने अधिकारियों से कहा कि मिशन में पूरी की जा चुकी नलजल योजनाओं का लाभ निरन्तर ग्रामीणों को मिलता रहे, इसकी सतत मॉलिटरिंग की जाये।
आज एम् पी हाईलाइट में इतना ही मिलते हैं अगली update के साथ सुनते रहें एम् पी हाईलाइट खबरें प्रदेश की
...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP