Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 18/8/2021


Listen Later

1 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल आज सेना के सुदर्शन चक्र कोर के द्वारा आयोजित फेलिसिटेशन ऑफ गैलेंट्री ॲवार्डस टू एक्स सर्विसमेन एन्ड सर्विंग फ्रेटरनिटी कार्यक्रम को पांचजन्य ऑडीटोरियम द्रोणाचल में संबोधित कर कहा ।आजादी हमारे पूर्वजों के कड़े संघर्ष, त्याग और बलिदान के बाद मिली है। स्वतंत्रता सेनानियों का हम, जितना भी सम्मान करें, कम ही होगा।

2 मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj रावेरखेड़ी, खरगोन में आयोजित बाजीराव पेशवे  (प्रथम) की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए । आयोजित कार्यक्रम में बाजीराव पेशवे  जी (प्रथम) पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी सीएम श्री चौहान ने  केंद्रीय मंत्री श्री @JM_Scindia जी एवं अन्य मंत्रीगणों के साथ किया।

3 मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बालाघाट में आयोजित इन्वेस्टर्स मीट में शामिल हुए । सीएम ने कहा कि बालाघाट आइये , निवेश कीजिए, हम सुविधाएं और सुरक्षित परिवेश देंगे। आपका  हर संभव सहयोग करेंगे।

4 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बालाघाट अद्भुत संभावनाओं का जिला है। यहाँ वन, खनिज, जल, कृषि सहित अनेक संपदाओं और सभी संसाधनों का भंडार है। इन संपदाओं और संसाधनों का उपयोग कर बालाघाट को “बेरोजगारी मुक्त- रोजगार युक्त” बनाया जाएगा।

5 स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा रायसेन जिले के गैरतगंज नगर में 27.05 लाख रू लागत के विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया ।

6  भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार दिनांक 20 अगस्त 2021 को मोहर्रम का अवकाश होने के कारण “सद्भावना दिवस” की प्रतिज्ञा समस्त शासकीय कार्यालयों में दिनांक 19 अगस्त 2021 को प्रात: 11 बजे दिलाई जाएगी।

7 भारत सरकार के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्रालय एवं मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग के अंतर्गत म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल, पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर एवं पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर द्वारा 23 एवं 24 अगस्त को सोलर रूफटॉप की जन-जागृति के लिए अमृत महोत्सव मनाया जाएगा।

...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP