Sign up to save your podcasts
Or

1 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की वर्चुअल बैठक हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिये घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को विद्युत दरों में 20 हजार करोड़ रूपये से अधिक की सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया है।
बाईट 2 मंत्रि-परिषद द्वारा गरीब जनजाति परिवारों की सुविधा के लिए प्रदेश के आदिवासी विकासखण्डों की उचित मूल्य दुकानों के आश्रित ग्रामों के पात्र परिवारों को उनके ही ग्राम से राशन सामग्री वितरण की योजना "मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार'' लागू करने का निर्णय लिया गया है।
बाईट 3 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म-दिवस मिलाद-उन-नबी के मौके पर प्रदेश के सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने समाज को अहिंसा, शांति, सद्भाव, एकता और सहनशीलता, सहिष्णुता का संदेश दिया है। उनके मानव-कल्याण का संदेश आज भी प्रासंगिक है।
4 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 20 अक्टूबर को जबलपुर में आचार्य श्री विद्यासागर जीवदया गौसेवा सम्मान पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दयोदय पशु संवर्धन एवं पर्यावरण केन्द्र गौशाला, तिलवारा घाट जबलपुर में आयोजित होने वाला यह राज्य-स्तरीय कार्यक्रम आचार्य श्री विद्यासागर जी के सान्निध्य में सम्पन्न होगा।
5 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के कुछ स्थानों पर फसलों को गत दो दिवस में हुई वर्षा से क्षति हुई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे सभी किसान भाई-बहनों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि इस वर्षा से प्रभावित किसानों को आवश्यक राहत प्रदान की जाएगी। इस उद्देश्य से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों की क्षति के सर्वे के निर्देश दिए गए हैं।
6 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिये गये सहयोग से मध्यप्रदेश ऑक्सीजन के क्षेत्र में आत्म-निर्भर बनाने की ओर अग्रसर है। मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन की स्थानीय उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न चिकित्सालय में 163 ऑक्सीजन प्लांट्स स्थापित किये जा चुके हैं। इन प्लांटस की प्रतिदिन 182 मीट्रिक टन ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता है।
7 लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य-मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने जिला प्रशासन, सहकारिता एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप और समय पर खाद उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।
By JansamparkMP1 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की वर्चुअल बैठक हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिये घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को विद्युत दरों में 20 हजार करोड़ रूपये से अधिक की सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया है।