Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 19/11/2021


Listen Later

1 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज शुक्रवार को अल्प प्रवास पर भारतीय वायु सेना के विमान से दोपहर 2 बजे खजुराहो विमानतल पहुँचे और वायुसेना के हेलीकॉप्टर से उत्तर प्रदेश के महोबा के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री श्री मोदी का खजुराहो विमानतल पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अगवानी कर आत्मीय स्वागत किया। खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं छतरपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा भी मौजूद थे। 

2 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज एम्स भोपाल के पास 8 मेट्रो रेलवे स्टेशनों का भूमि-पूजन किया । कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह भी शामिल रहे । नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने बताया है कि कुल 426 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत से 8 मेट्रो स्टेशन बनाये जायेंगे। भोपाल मेट्रो रेल परियोजना में सुभाष नगर मेट्रो डिपो की डिजाइन बनाई जा चुकी है। जनवरी-2022 से इसका कार्य प्रारंभ हो जायेगा। 

3 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर निवास स्थित सभागार में गुरु नानक देव जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। गुरू नानक, सिखों के प्रथम आदि गुरु हैं। इनके अनुयायी इन्हें नानक, नानक देव जी, बाबा नानक और नानकशाह नामों से सम्बोधित करते हैं। गुरुनानक देव अपने व्यक्तित्व में दार्शनिक, योगी, गृहस्थ, धर्मसुधारक, समाजसुधारक, कवि, देशभक्त और विश्वबन्धु के गुण समेटे हुए थे। 

4 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान खंडवा के हनुवंतिया टापू में "जल महोत्सव" के छठवें संस्करण का 20 नवंबर 2021 को शुभारंभ करेंगे। पिछले वर्षों के पर्यटकों के उत्साह और रूझानों को देखते हुए इस वर्ष भी जल महोत्सव की अवधि को दो माह तक रखा गया है। यह महोत्सव 20 जनवरी 2022 तक चलेगा। 

5 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना से जुड़े अनेक प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। इसके बाद भी हम सभी को अभी भी पूरी सावधानियाँ बरतते हुए कोरोना अनुकूल व्यवहार पर ध्यान देना है। हर व्यक्ति को कोरोना से बचाव की वैक्सीन का दूसरा डोज़ अवश्य लगवाना है। दिसम्बर माह तक दोनों डोज़ के वैक्सीनेशन की शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करना है। । इस महीने की 24 तारीख और आगामी 1 दिसम्बर को वैक्सीन से शेष रह गए सभी लोग महाअभियान में टीकाकरण करवाकर स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करें। 

6 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शहीद टंट्या मामा के 4 दिसम्बर - बलिदान दिवस को श्रद्धा पूर्वक मनाया जाएगा। इस दिन उनकी स्मृति में कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। इससे उनकी स्मृति भी बनी रहेगी और उससे देशभक्ति और गरीबों की सेवा की प्रेरणा हम प्राप्त करेंगे, ऐसे कई उपाय किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान 4 दिसम्बर को उनको श्रद्धा-सुमन अर्पित करने इंदौर जिले के पातालपानी जाएंगे।

...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP