Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 19/1/2022


Listen Later

आज मध्यप्रदेश में एनएच-752 बी के जीरापुर-सुसनेर-मध्यप्रदेश-राजस्थान बॉर्डर रोड पर राजगढ़ जिले के जीरापुर के लिए केन्द्र सरकार द्वारा 239 करोड़ 72 लाख रूपये की बजट के साथ स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जीरापुर बायपास सहित खंड का 2 लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) में पुनर्वास एवं उन्नयन के लिए राशि स्वीकृत करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार माना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश की जनता की ओर से धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा दी गई यह महत्वपूर्ण सौगात है। इससे बड़ी आबादी लाभान्वित होगी साथ ही नवीन आर्थिक गतिविधियों को साकार करने और ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग मिलेगा।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में आज 15-18 वर्ष आयु की श्रेणी के कोविड-19 वैक्सीनेशन में 33 लाख से अधिक डोज़ पूर्ण होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। मध्यप्रदेश ने इस श्रेणी में कुल लक्ष्य की दो तिहाई से अधिक उपलब्धि अर्जित कर ली है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जहाँ 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के वैक्सीनेशन में मध्यप्रदेश अग्रणी रहा है, उसी तरह अब किशोर वर्ग को कोरोना से सुरक्षा देने का कार्य बेहतर रूप से चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश की सम्पूर्ण जनता को कोरोना से सुरक्षा देने का एक अहम पड़ाव हमने पूर्ण कर लिया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व से आज देशवासियों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध हुई है।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह के निर्देश के 24 घंटे के भीतर ही नगर निगम ने भोपाल रेल्वे स्टेशन पर रैन बसेरा (रात्रि आश्रय स्थल) बनाकर असहाय एवं जरूरतमंदों के लिए 50 पलंग, बिस्तरों, दीनदयाल रसोई से भोजन सहित सभी आवश्यक प्रबंध कर संचालन प्रारंभ किया गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचकर फुटपाथ पर बैठे और सो रहे मजदूरों और अन्य लोगों से उनका हालचाल जाना था और संबंधित अधिकारियों को फुटपाथ पर सोने वाले लोगों के लिए उचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान मंगलवार को मंत्रालय में समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अधिकारियों को संबोधित कर कहा कि शिकायतों के निराकरण में अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। समय पर लाभ नहीं देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाये। लंबित आवेदनों का निराकरण अभियान चलाकर किया जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले दो अधिकारियों एसडीएम शहडोल और सहायक आयुक्त खरगोन को निलंबित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सीएम हेल्पलाइन में उच्च प्रदर्शन करने वाले जिलों, अधिकारियों, विभागों को बधाई दी और निम्न प्रदर्शन वालों को सुधार करने के निर्देश दिए।
...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP