Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 1/9/2021


Listen Later

1. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आगर, शाजापुर और नीमच में 1500 मेगावाट की सौर परियोजनाओं के विकासकों को लेटर ऑफ अवार्ड प्रदान किए। इस अवसर पर श्री चौहान ने कहा कि नवाचारों और तकनीक के कारण ही दो रूपये चौदह पैसे प्रति यूनिट का टेरिफ प्लांट संभव हो पाया है।

2. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ओबीसी के आरक्षण का सवाल है 27% रिजर्वेशन मिलना ही चाहिए। जिन विभागों में रोक नहीं है वहां हम फिर से भर्तियां निकाल रहे हैं | 

3. मुख्यमंत्री श्री चौहान ग्वालियर और इंदौर से विमान सेवाओं के उद्घाटन कार्यक्रम को निवास से वर्चुअली संबोधित कर कहा कि इंदौर मध्य प्रदेश के लिए ग्रोथ का इंजन है। इंदौर को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने के लिए राज्य सरकार हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। 

4. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में "नवभारत साक्षरता कार्यक्रम" संचालित करने को मंजूरी दे दी गई। कम पढ़े लिखे लोगों साक्षरता दर बढ़ाने के लिए 2026 तक " नवभारत साक्षरता कार्यक्रम" संचालित किये जायेंगे। 

5. जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि इंदौर शहर विगत 4 वर्षों से लगातार स्वच्छता में नंबर वन आ रहा है। यह सब संभव हो सका है क्योंकि इंदौर की जनता जागरूक भी है और अभियान को उसका पूर्ण समर्थन प्राप्त है।

6. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के जनजातीय संग्रहालय में निस्पंदन शिविर का किया किया जा रहा है। तीन  सितम्बर 2021 तक जारी रहने वाले शिविर में कालबेलिया समुदाय के हस्त कौशल रूबरू होने का मौका मिल रहा है।

7. प्रदेश के सभी मेडिकल कालेज,  जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, सी एच सी  और पी एच सी  में सप्ताह में रविवार, सहित सातों दिन कोविड-19 टीकाकरण किया जाएगा।

...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP