Sign up to save your podcasts
Or

1 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जबलपुर के तिलवारा घाट स्थित दयोदय पशु संवर्धन एवं पर्यावरण केन्द्र गौ शाला में आचार्य श्री विद्या सागर जी के सानिध्य में प्रदेश की उत्कृष्ट गौ शालाओं और जीवदया के क्षेत्र में कार्य करने वाले समाज सेवियों को सम्मानित किया ।
2 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज प्राणनाथ मंदिर पहुँचकर शरद पूर्णिमा महोत्सव में भी शामिल होंगे। इस महोत्सव में गुजरात सहित देश के विभिन्न प्रांतों के धामी संप्रदाय के अनुयायी प्रतिवर्ष हिस्सा लेते हैं।
3 किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने किसानों से कहा है कि किसी भी परिस्थिति में उन्हें चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। प्रदेश में किसान हितैषी सरकार है। किसानों का संकट हमारा संकट है। किसानों को कोई परेशानी नहीं होने देंगे। बेमौसम बारिश से फसलों को हुई क्षति के सर्वे के निर्देश दे दिये गये हैं।
4 उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों के हित में लगातार फैसले लिए जा रहे हैं। डॉ. मोहन यादव ने बताया कि 262 शासकीय और 17 निजी महाविद्यालयों मे 25 हजार सीटें बढाई गई हैं।उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि सभी विद्यार्थियों को इसी सत्र में प्रवेश मिल सके और जो नए कोर्स शुरू किए गए हैं उसका सभी लाभ उठा सकें।
5 जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद् द्वारा मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय भोपाल में कठपुतली कला की विविध शैलियों पर एकाग्र 'पुतुल समारोह' 20 से 24 अक्टूबर,2021 तक आयोजित किया जा रहा है। कठपुतली के माध्यम से ऐतिहासिक और पौराणिक चरित्रों एवं कथा-कहानियों को दिखाया जाता है। 6 मध्यप्रदेश खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा हाट परिसर, भोपाल में चरखा खादी उत्सव में खादी वस्त्रों के डिजाइनर गारमेंटस का प्रत्यक्ष प्रदर्शन "खादी शो" का आयोजन किया गया। इसमें मॉडल युवक-युवतियों ने कबीरा खादी ब्रांड के विभिन्न परिधानों को पेश किया। इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं के बीच खादी के कपड़ों के प्रति रुझान बढ़ाना है।
By JansamparkMP1 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जबलपुर के तिलवारा घाट स्थित दयोदय पशु संवर्धन एवं पर्यावरण केन्द्र गौ शाला में आचार्य श्री विद्या सागर जी के सानिध्य में प्रदेश की उत्कृष्ट गौ शालाओं और जीवदया के क्षेत्र में कार्य करने वाले समाज सेवियों को सम्मानित किया ।