Sign up to save your podcasts
Or

1. राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने आज राजा मानसिंह संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर के 14वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को राजभवन से ऑनलाइन संबोधित किया।
2. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में बाढ़ की विभीषिका के बाद सरकार ने राहत कार्यों में तेजी लाई है। प्रत्येक मकान के पुनर्निर्माण के लिए लगभग 1.20 लाख रुपए की राशि प्रदान की जा रही है।
3. मध्यप्रदेश को आज 3 नई हवाई सेवाओं की सौगात मिली है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जबलपुर—दिल्ली—जबलपुर, जबलपुर—इंदौर—जबलपुर और जबलपुर—मुंबई—जबलपुर की हवाई सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। इस कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में हवाई पट्टी बनाई जाएगी।
4. राज्य के कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया आज से प्रांरभ हो गई है। स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए साढ़े चार लाख विद्यार्थियों ने, जबकि स्तानतकोत्तर प्रथम वर्ष के लिए डेढ़ लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
5. प्रदेश में जीनोम सीक्वेंसिंग और बायो इंफर्मेटिक्स पर केंद्रित लेब की स्थापना होगी। इस आशय को लेकर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से न्यूक्लिओम इंफर्मेटिक्स हैदराबाद के प्रबंध संचालक श्री दुष्यंत सिंह बघेल ने भेंट की।
6 मध्यप्रदेश टीकाकरण महाअभियान के तहत आज तक 3 करोड़ 90 लाख से अधिक डोज लगाए जा चुके हैं। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में टीकाकरण को और गति प्रदान करने के लिए टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण 25 और 26 अगस्त को चलाया जाएगा।
7. राज्य गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने बताया है कि कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव के लिये कोरोना कर्फ्यू संबंधी प्रतिबंधों को बढ़ाया गया है। अब ये प्रतिबंध 30 अगस्त तक कड़ाई के साथ जारी रहेंगे।
By JansamparkMP1. राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने आज राजा मानसिंह संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर के 14वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को राजभवन से ऑनलाइन संबोधित किया।