Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की - 20/9/2021


Listen Later

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पंडित श्रीराम शर्मा भारत के एक युगदृष्टा मनीषी थे। जिन्होंने अखिल विश्व गायत्री परिवार की स्थापना की। 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय से वर्चुअल कलेक्टर कमिश्नर कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक जनकल्याण और सुराज अभियान के अंतर्गत प्रदेश में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

मध्यप्रदेश में कल मंगलवार से जनसुनवाई फिर से प्रारंभ की जाएगी। कलेक्टर, कमिश्नर सहित अन्य विभागों के अधिकारी, जनता से मिलकर शिकायतों का निराकरण करेंगे। 

जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाली में ऑक्सीजन संयंत्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ऑक्सीजन की समुचित उपलब्धता सभी जिलों में सुनिश्चित की गई है। राज्य में भू माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। 

अब तक पुलिस द्वारा 273, राजस्व विभाग द्वार 275, नगरी निकाय द्वारा 7, संयुक्त रुप से 479 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। कुल मिलकार 1,034 कार्यवाहियां की गई हैं। 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 21 सितंबर 2021 को प्रदेश के 32 जिलों के 103 नवनिर्मित आंगनवाड़ी केन्द्रों के भवनों और 52 जिलों की 10 हजार पोषण वाटिका का वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से लोकार्पण करेंगे।

...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP