Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 21/10/2021


Listen Later

1 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश को संबोधित करते हुए कहा कि 21 अक्टूबर, 2021 का ये दिन, इतिहास में दर्ज हो गया है। भारत ने 100 करोड़ वैक्सीन डोज का आंकड़ा पार कर लिया है। 100 साल में आई सबसे बड़ी महामारी का मुकाबला करने के लिए, देश के पास अब 100 करोड़ वैक्सीन डोज का मजबूत सुरक्षा कवच है | 

बाईट 2 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारत के लिए आज का दिन उपलब्धि का दिन है। कोविड के भारत में 100 करोड़ टीके लगा लिए गए हैं। यह ऐतिहासिक उपलब्धि है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्टेट हैंगर पर मीडिया को जारी संदेश में कहा कि मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जनता की जिंदगी बचाने के इस अभियान के लिए हार्दिक अभिनंदन करता हूँ। पहले हमने स्वदेशी वैक्सीन बनाई जो कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई में बहुत महत्वपूर्ण उपलब्धि थी। 

बाईट 3 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्र की सेवा में प्राणों की आहूति देने वाले शहीद पुलिस कर्मियों के प्रति सारा राष्ट्र कृतज्ञ है। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज सदैव शहीदों के परिजनों के साथ है। श्री पटेल आज लाल परेड ग्राउंड में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस परेड-2021 को संबोधित कर रहे थे। 

4 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों का महंगाई भत्ता 8 प्रतिशत बढ़ाया जाएगा। शासकीय सेवकों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता नवम्बर 2021 में भुगतान होने वाले, अक्टूबर 2021 के वेतन में जुड़कर मिलेगा। इसके साथ ही अब प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को मिलने वाला कुल महंगाई भत्ता 12 प्रतिशत से बढ़कर 20 प्रतिशत हो जाएगा। कोरोना-काल में राज्य की वित्तीय स्थिति अत्यधिक प्रभावित होने से शासकीय सेवकों को जुलाई 2020 और जनवरी 2021 में मिलने वाली वेतनवृद्धि भी स्थगित रखी गयी थी। 

बाईट 5 राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने कलेक्टर्स एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन की सभी तैयारियाँ जल्द पूरी करें। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण पहले चुनाव नहीं कराये जा सके। प्रदेश में कोरोना अब पूरी तरह से नियंत्रण में है। वैक्सीनेशन का एक डोज़ लगभग सभी लोगों को लग चुका है। अत: अब निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सकती है। श्री सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर्स से चर्चा की। 

6 भोपाल कलेक्टर श्री @AvinashLavania ने देश में 100 करोड़ #VaccineCentury पर स्वास्थ्य कर्मियों और टीकाकरण कराने वाले नागरिकों का भोपाल के काटजू अस्पताल पहुँचकर फूल और गुलदस्ता देकर सम्मान किया। देश में कोरोना वैक्सीनेशन के 100 करोड़ डोज पूरा होने पर अस्पताल में जश्न मनाया गया |

...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP