Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 21/12/2021


Listen Later

1 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने आज इंदौर के श्री अरविंदो विश्वविद्यालय में सिकल सेल एनीमिया प्रोजेक्ट का शुभारंभ कर कहा कि "मानव आचरण में जन-सेवा का भाव बनाये रखना सभी की नैतिक ज़िम्मेदारी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि सबका साथ और सबके विश्वास से ही सबका विकास होगा। इस दिशा में हम सबका प्रयास भी उतना ही जरूरी है। इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि श्री अरविंदो विश्वविद्यालय के संस्थापक श्री विनोद भंडारी द्वारा लगाया गया एक छोटा सा पौधा आज वृक्ष बन गया है। इसके माध्यम से वे समाज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के साथ प्रदेश को सिकल सेल एनीमिया रोग मुक्त बनाने की दिशा में एक नया अभियान शुरू करने जा रहे हैं।
2 प्रदेश में कल 22 दिसंबर को कोविड टीकाकरण का महाभियान संचालित होगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी पात्र व्यक्तियों से अपील है कि वो कोरोना से सुरक्षा का टीका जरूर लगवाएं एवं बचे हुए पात्र नागरिकों को प्रेरित करें।
3 मुख्यमंत्री @ChouhanShivraj ने आज मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन कहा कि सामाजिक न्याय, सामाजिक समरसता के साथ सबको मिले यह हमारा प्रयास है। पिछड़े वर्ग के कल्याण में कोई कसर न छोड़ी गई है ना छोड़ी जाएगी।
4 अंतर्राष्ट्रीय वन मेला 22 से 26 दिसम्बर तक भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार 22 दिसम्बर को शाम 6 बजे वन मेले का शुभारंभ करेंगे। वन मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह अध्यक्षता करेंगे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, सहकारिता मंत्री श्री अरविंद भदौरिया, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामकिशोर कांवरे सहित प्रमुख सचिव वन श्री अशोक वर्णवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।
5 अंतर्राष्ट्रीय वन मेला 22 से 26 दिसम्बर तक भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार 22 दिसम्बर को शाम 6 बजे वन मेले का शुभारंभ करेंगे। वन मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह अध्यक्षता करेंगे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, सहकारिता मंत्री श्री अरविंद भदौरिया, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामकिशोर कांवरे सहित प्रमुख सचिव वन श्री अशोक वर्णवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।
...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP