Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 2/12/2021


Listen Later

1 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनसेवा ही हमारा प्रण है, जनता का कल्याण और देश का उत्थान ही हमारे लिये सर्वोपरि है। मध्यप्रदेश में अच्छी शिक्षा देने के लिए नये विद्यालय खोले जा रहे हैं, जिससे बच्चों को बेहतर और आधुनिक शिक्षा मिलेगी। आयुर्वेदिक औषधियों के लिए मध्यप्रदेश में देवारण्य योजना बनाई गई है। मैंने पर्यावरण संरक्षण के लिये रोज एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया है। यह मेरी दिनचर्या में शामिल है। आज भी मुझे देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के परिसर में पौधा लगाने का सौभाग्य मिला। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज देव संस्कृति विश्वविघालय शांतिकुंज हरिद्वार में आयोजित आचार्य श्रीराम शर्मा जी के स्वर्ण जयंती वर्ष पर आयोजित व्याख्यान माला को संबोधित कर रहे थे। 

2 मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने हरिद्वार में अध्ययनरत मध्यप्रदेश के नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।सीएम श्री चौहान ने छात्रों से कहा कि दुनिया में ऐसा कोई काम नहीं जो हम नहीं कर सकते हैं। हम ईश्वर के अंश हैं इसलिए जो सोच लें हम वह कर सकते हैं। 

3 प्रदेश में 1 दिसंबर को वैक्सीनेशन महाअभियान संचालित हुआ। जिसमें एक बार फिर सफलता मिली और प्रदेशभर में 16 लाख से अधिक नागरिकों को वैक्सीन लगाई गई। सीएम श्री शिवराज सिंह चौहान ने वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थकर्मी और नागरिकों को बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना के नए वेरिएंट के बारे में सावधानी जरूरी है। सभी मास्क पहनें और कोरोना अनुकूल व्यवहार का पालन करें। 

4 ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बिजली उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि बिजली की बचत को अपनी आदत बनाएँ। कमरे से बाहर निकलते ही लाइट बंद करना मत भूलें। उपयोग में नहीं होने पर टीवी, कम्प्यूटर आदि अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों की विद्युत आपूर्ति, बोर्ड में लगे स्विच को बंद कर रोकें। श्री तोमर ने कहा है कि आपके द्वारा की जाने वाली बिजली की थोड़ी-थोड़ी बचत अन्य जरूरी कार्यो में उपयोग हो सकेगी। 

5 मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने भू-अधिकार पुस्तिका उपलब्ध कराने के संबंध में संशोधित नियम जारी किए हैं। अब भू-अधिकार पुस्तिका आवेदक को ऑनलाइन प्राप्त होगी। भू-स्वामी अपनी भू-अधिकार पुस्तिका प्राप्त करने के लिए आईटी सेंटर, एम.पी. ऑनलाइन, लोक सेवा केन्द्र, कियोस्क सेंटर और शासन द्वारा प्राधिकृत सेवा प्रदाता के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

6 भोपाल गैस त्रासदी की 37वीं बरसी पर 3 दिसम्बर को बरकतउल्ला भवन (सेन्ट्रल लायब्रेरी) में दिवंगत व्यक्तियों की स्मृति में सर्वधर्म प्रार्थना सभा होगी। राज्यपाल श्री मंगुभाई छगनभाई पटेल की उपस्थिति में दिवंगतों को सुबह 11:30 बजे श्रद्धांजलि दी जायेगी। 

7 संस्कृति विभाग की साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद् ने कैलेण्डर वर्ष 2017 के शेष 6 अखिल भारतीय और 6 प्रादेशिक कृति पुरस्कार की घोषणा की है। अखिल भारतीय पुरस्कार में एक लाख रुपये और प्रादेशिक पुरस्कार में 51 हज़ार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाती है।

...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP