Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 21/8/2021


Listen Later

1. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। सीएम ने कहा कि प्रदेश में 68 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो गए हैं और 65 में ऑक्सीजन का उत्पादन प्रारंभ हो चुका है। सभी 190 ऑक्सीजन प्लांट्स 30 सितंबर तक क्रियाशील हो जाएंगे।

2. मध्यप्रदेश में 25 और 26 अगस्त को कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण का दूसरा महाअभियान प्रारंभ हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस रक्षाबंधन सभी भाई अपनी बहनों की कोविड—19 से सुरक्षा का संकल्प लें और उनका कोविड टीकाकरण कराकर उनके आसपास सुरक्षा का मजबूत घेरा बनाएं। बहनें भी अपने भाई से गिफ्ट के रूप में टीकाकरण कराने का वचन लें।

3. राज्य की सड़कों की खराब स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है। उन्होंने निर्देश दिया कि सड़कों की मरम्मत एवं रख-रखाव का कार्य निरंतर किया जाए। सड़कों पर गड्डे नहीं दिखने चाहिए, जहाँ-जहाँ सड़कें खराब हैं, तुरंत मरम्मत चालू करें। 

4. राज्य सरकार ने अधिकारी-कर्मचारियों के स्थानांतरण पर लगे प्रतिबंध से छूट की अवधि बढ़ा दी है। तिथि को बढ़ाकर 31 अगस्त, 2021 करने संबंधी आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी कर दिये गये हैं।

5. मध्यप्रदेश पर्यटन को आईटीसीटीए बी2बी इंटरनेशनल टूरिज्म एक्सपो एंड कॉन्क्लेव में सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में सम्मानित किया गया है। यह सम्मान सर्वश्रेष्ठ वन्यजीव और पारिस्थितिकी पर्यटन राज्य और पर्यटन विपणन अभियान के लिए दिया गया है।

6. ऊर्जा  मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने निर्देश दिये हैं कि प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवधान की शिकायत पर संबंधित अधिकारी को जिम्मेदार माना जाएगा।

...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP