Sign up to save your podcasts
Or

1 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना टीकाकरण के 100 प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने पर देश को संबोधित कर कहा कि कल 21 अक्टूबर को भारत ने 1 बिलियन, 100 करोड़ वैक्सीन डोज़ का कठिन लेकिन असाधारण लक्ष्य प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के पीछे 130 करोड़ देशवासियों की कर्तव्यशक्ति लगी है, इसलिए ये सफलता भारत की सफलता है, हर देशवासी की सफलता है | वंही मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम श्री मोदी जी का आभार व्यक्त कर कहा कि उनके नेतृत्व में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया गया। जिसमें सभी वर्गों को फ्री वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित हुई।
2 राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल ने रविंद्र नाट्य गृह इंदौर में मध्यप्रदेश सेवा अलंकरण समारोह 2021 को संबोधित कर कहा कि "किसी भी राष्ट्र की छवि का आधार उसके समाज की जागरूकता और कर्त्तव्य बोध से होता है। जहाँ समाज अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहता है, वहां संवैधानिक व्यवस्था का संचालन भी प्रभावी ढंग से होता है। समाज की ताकत उसके सदस्यों की एकता, विश्वास, पारस्परिक सहयोग और सामूहिक प्रयासों में होती है।
3 20 अक्टूबर को कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर में सतना जिले के ग्राम दलदल के रहने वाले 26 साल के वीर जवान कर्णवीर सिंह राजपूत अपना शौर्य दिखाते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए। शहीद कर्णवीर सिंह का पार्थिव उनके पैत्रिक गांव लाया गया जहाँ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, शहीद के गांव पहुचे और राजकीय सम्मान के साथ हुए शहीद का अंतिम संस्कार में शामिल हुए । मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शहीद को श्रद्धांजलि देने के साथ ही उनके परिवार एक करोड़ की सम्मान राशि, भाई को सरकारी नौकरी और गांव में बनेगा स्मारक बनाने की बात कही ।
4 प्रदेश में संयुक्त राष्ट्र दिवस समारोह 24 अक्टूबर, 2021 को मनाया जाएगा। इस दिन राजधानी के सभी सरकारी भवनों में जहाँ राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है उनमें राष्ट्रीय ध्वज के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज भी फहराया जाएगा।
5 सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने भिंड जिले की अटेर तहसील में स्थित वोरेश्वर महादेव और श्री देवी मंदिर कोषण में धर्मशाला निर्माण को तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया की मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के विश्राम और ठहरने के लिए धर्मशाला निर्माण की माँग लम्बें समय से कि जा रही थी। वोरेश्वर महादेव और श्री देवी मंदिर कोषण में धर्मशाला निर्माण के लिए भेजे प्रस्ताव पर राज्य शासन ने 64 लाख 75 हजार रूपये की स्वीकृति जारी करने के साथ ही निर्माण कार्य शुरू करने के लिए 32 लाख रूपये की प्रथम किश्त भी जारी कर दी गई है।
6 शासकीय कार्यालयों के कार्य-दिवस सप्ताह में 5 दिवस (सोमवार से शुक्रवार) की व्यवस्था 31 मार्च 2022 तक प्रभावशील रहेगी। उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग श्री डी.के. नागेंद्र ने बताया कि राज्य शासन द्वारा कोविड-19 महामारी के रोकथाम एवं बचाव के संबंध में सम्पूर्ण प्रदेश के शासकीय कार्यालयों के कार्य-दिवस सप्ताह में 5 दिवस (सोमवार से शुक्रवार) निर्धारित किए गये थे। यह आदेश 31 अक्टूबर 2021 तक प्रभावशील है, जिसे 31 मार्च 2022 तक बढ़ाया गया है।
By JansamparkMP1 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना टीकाकरण के 100 प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने पर देश को संबोधित कर कहा कि कल 21 अक्टूबर को भारत ने 1 बिलियन, 100 करोड़ वैक्सीन डोज़ का कठिन लेकिन असाधारण लक्ष्य प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के पीछे 130 करोड़ देशवासियों की कर्तव्यशक्ति लगी है, इसलिए ये सफलता भारत की सफलता है, हर देशवासी की सफलता है | वंही मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम श्री मोदी जी का आभार व्यक्त कर कहा कि उनके नेतृत्व में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया गया। जिसमें सभी वर्गों को फ्री वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित हुई।