Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 22/11/2021


Listen Later

1 राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित 'रक्षा अलंकरण समारोह में विंग कमान्डर जो अब Group Captain हैं श्री अभिनन्दन वर्धमान को 'वीर चक्र' से सम्मानित किया | मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विट कर बालाकोट एयर स्ट्राइक के हीरो भारतीय वायुसेना के तत्कालीन विंग कमांडर श्री अभिनंदन वर्धमान जी को बधाई दी और कहा कि ये वीरता का सम्मान है, ये शौर्यता का सम्मान है, ये मां भारती की सेवा का सम्मान है।
2 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने आज राजभवन में पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन एप्को की 11वीं साधारण सभा की बैठक को संबोधित कर कहा है कि पर्यावरण संरक्षण हर क्षण का मुद्दा है। जलवायु यदि प्रदूषित होगी, तो उसका असर हर क्षण मानव जाति पर होगा। ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट चेंज के प्रकोपों को हम सब देख और समझ रहे हैं। जरूरत पर्यावरण संतुलन अनुसार व्यवहार की है।
3 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से रिन्यू पॉवर प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी श्री सुमंत सिन्हा ने निवास पर भेंट कर मध्यप्रदेश में ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन की संभावनाओं पर चर्चा की। कम्पनी मध्यप्रदेश में 50 किलो टन क्षमता के ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन की परियोजना लगाने की इच्छुक है, जो विश्व में इस क्षमता की प्रथम परियोजना होगी। इससे लगभग दो हजार व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा।
4 15 नवम्बर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में भोपाल से “जनजातीय गौरव सप्ताह” प्रारंभ हुआ था । आज मंडला में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जनजातीय वर्ग को कई सौगाते देने के साथ ही जनजातीय गौरव सप्ताह के समापन कार्यक्रम को संबोधित किया ।समापन कार्यक्रम में मंडला जिले में 676 करोड़ रुपए की लागत के 735 विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ का वितरण कर जनजातीय वर्ग को कई सौगाते भी दी।
5 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज किला वार्ड मंडला में जनजातीय गौरव सप्ताह के समापन अवसर पर जनजातीय अमर शहीदों राजा शंकर शाह एवं रघुनाथ शाह की प्रतिमा स्थल का भूमि-पूजन किया। उन्होंने राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह का स्मरण कर उन्हें नमन किया। प्रतिमा स्थापना का कार्य 50 लाख रूपए की लागत से होगा।
6 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मिंटो हॉल में "शासन के सुधार में लेखापरीक्षा की भूमिका" विषय पर आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP