Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 22/12/2021


Listen Later

1 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'मध्यप्रदेश विज्ञान सम्मेलन एवं प्रदर्शनी' का उद्घाटन कर कहा कि इस सम्मलेन से जो निष्कर्ष निकलेंगे, उन्हें लागू करने के लिए विज्ञान भारती की टीम के साथ हमारी टीम मिलकर काम करेगी। हम मध्यप्रदेश में वैज्ञानिकों की भी एक टीम बनाएंगे, जो लगातार हमें परामर्श देगी, ताकि विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति करता चला जाए |
2 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वेंटीलेटर पर जाने से अच्छा कोरोना की वैक्सीन लगवाना है। मास्क पहनना, सामाजिक दूरी का पालन करना और टीका लगवाना अपनी मर्जी की बात नहीं रही है। अब यह व्यक्ति की सामाजिक जिम्मेदारी है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि हम अपने लापरवाह व्यवहार से दूसरे व्यक्तियों का जीवन खतरे में नहीं डाले। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से अमेरिका, इंग्लैंड तथा यूरोप के कई देश प्रभावित हो रहे हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या आठ लाख से अधिक हो गई है। इन परिस्थितियों को देखते हुए कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए सावधानी जरूरी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान टीकाकरण महाअभियान में भोपाल बरखेड़ी स्थित रशीदिया स्कूल में स्थापित टीकाकरण केन्द्र का जायजा ले रहे थे।
3 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से प्रकाश हॉकी क्लब इंदौर के सदस्यों ने विधानसभा में भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने "हॉकी का प्रकाश" पुस्तक का विमोचन भी किया। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट के नेतृत्व में मिले प्रकाश हॉकी क्लब के सदस्यों ने इंदौर में हॉकी प्रेक्टिस के लिए एस्ट्रो टर्फ मैदान विकसित करने का अनुरोध किया।
4 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में बुक वाला संस्था के सदस्य श्री अमितेश मिश्रा, श्री चंदन मिश्रा और सुश्री सोनाली पांडेय एवं निमाड़ क्षेत्र के जन- प्रतिनिधि श्री हर्ष सिंह के साथ कचनार और गुलमोहर का पौधा रोपा। बुक वाला संस्था विगत तीन वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही है। संस्था किताबें खरीदने में अक्षम बच्चों व उनके अभिभावकों तथा सक्षम एवं अपने बच्चों की किताबें रद्दी में बेचने वाले अभिभावकों के बीच समन्वय स्थापित कर जरूरतमंद बच्चों को किताबें उप्लब्ध कराने का प्रयास कर रही है। संस्था अभी तक लगभग 60 से ज्यादा अभिभावकों तक निःशुल्क किताबें पहुँचा चुकी हैं।
5 अंतर्राष्ट्रीय वन मेला 22 से 26 दिसम्बर तक भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज वन मेले का शुभारंभ किया । वन मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की । अंतर्राष्ट्रीय वन मेले में क्रेता-विक्रेता सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और कार्यशाला भी होगी। मेला स्थल पर 23 से 26 दिसंबर तक नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर भी होंगे।
6 अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय में 147 शैक्षणिक पदों की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह निर्णय उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित साधारण परिषद की बैठक में लिया गया। कार्यपरिषद ने यूजीसी द्वारा शैक्षणिक पदों की स्वीकृति के लिए निर्धारित मानदण्डों के अनुसार विश्वविद्यालय में कुल 21 प्राध्यापक, 42 सह-प्राध्यापक एवं 84 सहायक प्राध्यापक के पदों की स्वीकृति दी है।
...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP