Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की - 22/9/2021


Listen Later

1. मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से आज केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री डॉ एल. मुरूगन नेराजभवन में सौजन्य भेंट की। 

2. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जन-कल्याण और सुराज अभियान के तहत प्रदेश के 24 नगरों में 1056 करोड़ रुपये की लागत से किए गए 69 विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि शहरों में स्वच्छता और व्यवस्था चाहिए, पर गरीब की रोजी-रोटी का सही इंतजाम सर्वोपरि है। शहरों में उद्योग स्थापित हों पर इसके साथ ही हाथठेला वालों के लिए भी उचित व्यवस्था हो। शहरों की प्लानिंग में छोटे-छोटे व्यवसाय करने वालों, ठेले वालों के लिए स्थान निर्धारित किया जाना आवश्यक है। 

3. खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने सभी खेल अकादमियों के लिए स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि यदि खिलाड़ी पोस्ट कोविड के बाद राष्ट्रीय या अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं, तो उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप एसओपी तैयार करें। । 

4. वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा "जस्ट ए मिनिट'' प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें प्रदेश भर के प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे। प्रतियोगिता दो वर्गों के लिये है। जूनियर वर्ग में कक्षा 2 तक के और सीनियर वर्ग में कक्षा 3 से 5 तक के छात्र-छात्राएँ शामिल हो सकेंगे। प्रतिभागी को अपने वीडियो में स्वयं के स्कूल की यूनिफार्म में भाषण देना अनिवार्य होगा। सभी प्रविष्टियों के साथ नाम, पता और मोबाइल नम्बर वन विभाग के ई-मेल पता [email protected] पर 30 सितम्बर, 2021 के पहले अनिवार्य रूप से भेजेंगे। 

5. बुंदेलखंड सहकारी दुग्ध संघ से जुड़ने के बाद अंचल के दुग्ध उत्पादकों की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। दुग्ध संघ द्वारा दुग्ध उत्पादकों से प्रतिदिन 80 हजा़र लीटर दूध समितियों के माध्यम से संकलित किया जा रहा है। इसमें से 40 से 50 हजा़र लीटर दूध प्रतिदिन कोल्हापुर, महाराष्ट्र की गोकुल डेयरी को भेजा जा रहा है। 6. मध्यप्रदेश की सभी पुरानी अवैध कॉलोनियों का नियमितीकरण किया जाएगा। ऐसे बिल्डर जिन्होंने पहले गड़बड़ियां की होंगी तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज की।

...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP