Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 23/11/2021


Listen Later

1मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने केविनेट बैठक के पूर्व अपने संबोधन में कहा कि 25 दिसंबर श्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है । अतः 25 दिसंबर से 26 जनवरी तक प्रदेश में विशेष अभियान संचालित किया जाएगा । जन सामान्य के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के अंतर्गत उन्हें मिल रहे हितलाभ प्रत्येक व्यक्ति को सरलता से मिले इसमें कोई परेशानी ना आए, यह सुनिश्चित करना अभियान का उद्देश्य होगा। 

2 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्री परिषद की बैठक के पूर्व संबोधन में कहा कि 4 दिसंबर को अमर क्रांतिकारी टंट्या मामा को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उद्देश्य से पातालपानी में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। टंट्या मामा ने शोषण के विरुद्ध लड़ाई लड़ी और भारत माता को परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त करने के लिए स्वयं को बलिदान कर दिया । मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम अमर क्रांतिकारी टंट्या भील पर करने का प्रस्ताव भी राज्य शासन द्वारा केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। 3 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु सिंह तथा हरिभूमि समाचार-पत्र, जनता टीवी और आईएनएच के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट के दौरान प्रदेश में संचालित विकास गतिविधियों, जन-कल्याणकारी योजनाओं तथा आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए संचालित कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। 

4 स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान प्रशासन राज्य मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि प्रदेश में सभी विद्यालयों की पहली से 12वीं तक की सभी कक्षाएँ शत-प्रतिशत क्षमता के साथ प्रारंभ की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने कोविड-19 में आई कमी को देखते हुए यह निर्णय लिया है। सभी आवासीय विद्यालय और छात्रावास कक्षा पहली से 12वीं तक की सभी कक्षाओं के शत-प्रतिशत विद्यार्थियों के लिए संचालित किये जायेंगे। अभिभावकों की सहमति से ही विद्यार्थी विद्यालय और छात्रावास में उपस्थित हो सकेंगे। 

5 माध्यमिक शिक्षा मंडल ने वर्ष 2022 की कक्षा 10वीं, 12वीं, 12वीं व्यावसायिक पाठ्यक्रम परीक्षा/ शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण और विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.) के परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिए हैं। कार्यक्रम अनुसार प्रदेश में 10वीं बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च और कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च की अवधि में होगी। कक्षा 10वीं और 12वीं के नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएँ उनके विद्यालय में 12 फरवरी से 25 मार्च 2022 के बीच और स्वाध्यायी छात्रों की उन्हें आवंटित परीक्षा केंद्र पर 17 फरवरी से 20 मार्च 2022 के बीच होगी। परीक्षा कार्यक्रम मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर भी देखे जा सकते हैं। 

6 मध्यप्रदेश में 3 करोड़ से ज्यादा पात्र नागरिकों को #COVID19 रोधी टीके का दूसरा डोज़ लग गया है। दिसंबर माह के अंत तक प्रदेश के सभी पात्र नागरिकों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाकर सुरक्षा कवच प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रदेश में टीकाकरण महाअभियान की श्रंखला चलाई जा रही है। 24 नवंबर बुधवार को टीकाकरण का महाअभियान संचालित होगा।

...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP