Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 23/8/2021


Listen Later

1. राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कृषि, पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय और राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की आज राजभवन में समीक्षा की। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा है कि विद्यार्थियों में उद्यमिता की भावना को मज़बूत बनाएँ। उनमें आत्म-निर्भरता के संस्कार विकसित किए जाए। व्यवसायिक शिक्षा परिणाम मूलक होनी चाहिए। 

2. मध्यप्रदेश में  25 और 26 अगस्त को एमपी वैक्सीनेशन महाअभियान शुरू किया जा रहा है। इसके तहत पहले और दूसरे डोज का टीका लगाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं घर-घर जाकर टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन ही एकमात्र उपाय है। 

3. राज्य में सुशासन के लिए नवाचार का डिजिटल मंच माय गॉव एमपी के चार वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस मंच के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों को जनता तक सीधे पहुंचाने और उनकी राय जानने में बड़ी मदद मिली है। इससे सरकारी कामकाज में पारदर्शिता भी आई है। 

4. मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई संभागों में भारी बारिश की आशंका जताई है। विभाग के अनुसार सागर, इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर, ग्वालियर और भोपाल संभाग में गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। 

5. प्रदेश में जल जीवन मिशन को बेहतर प्रतिसाद मिला है। राज्य में अब तक 22 हजार 200 आँगनबाड़ियों और 37 हजार 900 स्कूलों में नल के जरिये पेयजल पहुँच रहा है। जल निगम बहुत जल्द 9,847 करोड़ रूपये की इन जल-प्रदाय योजनाओं पर कार्य प्रारम्भ कर रहा है, जिससे प्रदेश के 6,449 ग्रामों के शत-प्रतिशत घरों में नल के जरिये जल पहुँचाया जा सकेगा।

6. पर्यावरण संरक्षण के लिए गणेश एवं दुर्गा पूजा पर्व के दौरान "ईको-फ्रेंडली" मूर्ति निर्माण को प्रेरित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 25 एवं 26 अगस्त को वेबिनार के माध्यम से जागरूकता-सह-प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP