Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 23/9/2021


Listen Later

1 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने आज राजभवन में आयोजित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकटंक की बैठक को संबोधित कर कहा कि जनजातीय विकास कार्यो और चुनौतियों के विषयों पर विश्वविद्यालय शोध कार्य करायें। जनजातीय विकास कार्यक्रमों और योजनाओं के प्रति जन-जागरण के कार्य किए जाएँ। 

2 मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj आज मिंटो हॉल, भोपाल से प्रदेश के विभिन्न बीज ग्रामों का शुभारंभ, कृषक उत्पाद संगठनों का गठन, कृषि अधोसंरचना निधि के अंतर्गत राशि वितरण एवं बीज मिनी किट का वितरण किया । केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री @nstomar एवं कृषि मंत्री श्री @KamalPatelBJP भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे । 

3 कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि आज इस अच्छे कार्यक्रम की योजना मध्यप्रदेश सरकार ने नियंत्रित तरीके से बनाई है और उसको मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj के नेतृत्व में क्रियान्वित किया जा रहा है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री चौहान का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं | 

4 आयुष्मान भारत निरामयम् योजना के सफलतम 3 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने समस्त देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि पीएम श्री @narendramodi जी के सशक्त नेतृत्व में मानव सेवा के लक्ष्य से शुरु हुई इस योजना से आर्थिक रूप से अक्षम परिवारों को नया भरोसा प्रदान किया है। 

5 गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता में शासकीय सेवकों को उनके सेवाकाल में पात्रतानुसार पदोन्नति के अवसर उपलब्ध कराने के संबंध में भविष्य की नीति निर्धारण के लिए अजाक्स और सपाक्स के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। डॉ. मिश्रा ने कहा कि शीघ्र ही मंत्री-समूह के सभी सदस्य एक साथ बैठकर आवश्यक निर्णय लेंगे। 

6 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में 27 सितंबर को पुन: कोरोना रोधी टीकाकरण का महाअभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में प्रमुखता से उन पात्र व्यक्तियों को टीके की प्रथम खुराक दी जाएगी, जिन्होंने अभी तक टीका नहीं लगवाया। 

7 पन्ना जिले की पवई तहसील के ग्राम बराहो में एक युवती की आँखों में बलपूर्वक तरल पदार्थ डाले जाने की घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। पीड़िता को उपचार के लिये चित्रकूट अस्पताल में दाखिल कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार युवती की आँखें सामान्य हैं।

...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP