Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 24/11/2021


Listen Later

1 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के अंतर्राष्ट्रीय पैरा तैराक दिव्यांग श्री सत्येन्द्र सिंह लोहिया को 36 किलोमीटर लम्बे अरब सागर के दुर्गम चैनल को तैरकर पार करने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट किया - ''आपने सजीव प्रमाण दिया है कि अगर आपकी लगन पक्की है और हृदय समर्पित है तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है''। उल्लेखनीय है कि सत्येन्द्र सिंह लोहिया ने धरमतल जेटी से गेट-वे ऑफ इंडिया तक 36 किलोमीटर लम्बे चैनल को सबसे कम समय में पार कर दिखाया है। उन्होंने यह रोमांचक सफर 10 घंटे 3 मिनट में पूरा किया।
2 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गोडा देवी मंदिर परिसर श्रीविलिपुत्तुर जिला विरुधुनगर तमिल नाडु में आज करंज का पौधा लगाया ।इस अवसर पर धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी साथ थी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान अपने संकल्प के क्रम में प्रतिदिन पौधरोपण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान 23-24 नवंबर को तमिलनाडु प्रवास पर है।
3 देश में सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना में मध्यप्रदेश लगातार कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय ऊर्जा एवं नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आर.के. सिंह की उपस्थिति में 5250 करोड़ की लागत वाली 1500 मेगा वॉट क्षमता की आगर, शाजापुर, नीमच सौर परियोजना की स्थापना के लिये चयनित विकासकों के साथ ऊर्जा अनुबंध का आदान-प्रदान 25 नवम्बर, 2021 को शाजापुर के आईटीआई ग्राउण्ड में होगा। साथ ही परियोजना का भूमि-पूजन भी किया जाएगा।
4 प्रदेश में खनिज संपदा की खोज के लिए खनिज साधन मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में मध्यप्रदेश राज्य खनिज निगम तथा मिनरल एक्सप्लोरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मध्य एमओयू का निष्पादन बुधवार को हुआ। मंत्री श्री सिंह ने बताया कि भारत सरकार की मिनी रत्न कम्पनी एम.ई.सी.एल. के साथ एमओयू होने से प्रदेश में खनिज सम्पदा की खोज एवं दोहन में तीव्रता आयेगी और प्रदेश के राजस्व में वृद्धि होगी।
5 प्रदेश के बच्चों एवं किशोरों में न्याय, समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व की भावना को प्रेरित करने और उनके अधिकारों एवं कर्त्तव्यों के प्रति जागरूक करने के उद्येश्य से 26 नवम्बर को प्रदेश की सभी बाल देख-रेख संस्थाओं और आँगनवाड़ी केन्द्रों में संविधान दिवस उत्सव मनाया जायेगा।इस संबंध में महिला-बाल विकास विभाग द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारियों को सुबह 9 से 11 बजे तक बाल देख-रेख संस्थाओं एवं आँगनवाड़ी केन्द्रों के बच्चों एवं किशोर समूहों के साथ संविधान दिवस को उत्सव के रूप में मनाने के निर्देश दिए गए हैं।
...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP