Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 24/12/2021


Listen Later

1 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड मध्यप्रदेश द्वारा भोपाल में आज से आरंभ भारत-बांग्लादेश इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भाग ले रहे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का आव्हान किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट किया है कि भोपाल में यह अपने तरह की अनूठी पहल है। दृष्टिबाधित खिलाड़ियों द्वारा ध्वनि उत्पन्न करने वाली बॉल से अंतर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट टूर्नामेंट खेलना उनके सामान्य जीवन जीने की जिजीविषा को अभिव्यक्त करता है। दिव्यांगता से प्रभावित इन युवाओं द्वारा बॉलिंग, बैटिंग और विशाल मैदान में फील्डिंग के लिए स्वयं को साधना यह बताता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति से व्यक्ति के लिए कुछ भी कठिन नहीं रहता। मध्य प्रदेश की राजधानी में हो रहा यह आयोजन अपने आप में विशेष है। भारत और बांग्लादेश के खिलाड़ियों को मेरी ओर से शुभकामनाएं।
2 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कल इंदौर में सतना फ्लाइओवर ब्रिज का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान खंडवा रोड राधास्वामी के पास नगर निगम इंदौर द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों का भूमि-पूजन, मालवा मिल चौराहा में संत बालीनाथ महाराज की प्रतिमा का अनावरण और चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा पर इंदौर मेट्रो लाइन के 16 मेट्रो स्टेशन का भूमि-पूजन करेंगे।
3 स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) में स्वच्छता प्रेरणा महोत्सव 25 दिसंबर को सभी नगरीय निकायों में आयोजित होने के साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 की तैयारियों का शंखनाद हो रहा है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि 25 दिसंबर को सुबह 9 से 10:45 बजे तक सभी नगरीय निकायों में प्लॉग रन होगी। इसके बाद इंदौर में स्वच्छता प्रेरणा कार्यशाला होगी, जिसका सीधा प्रसारण सभी नगरीय निकायों में किया जाएगा। कार्यशाला में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं अन्य जन-प्रतिनिधि शामिल होंगे। इंदौर में होने वाले स्वच्छता प्रेरणा महोत्सव का लाइव प्रसारण दूरदर्शन, वेबकास्ट, यू-ट्यूब और अन्य सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर किया जाएगा।
4 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 25 दिसंबर को सुबह 10:30 बजेइंडियन इकॉनामिक एसोसिएशन के 104वें वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान द्वारा आयोजित सम्मेलन प्रशासन एकेडमी भोपाल में 25 से 27 दिसम्बर तक होगा।
5 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में भाई उद्धव दास मेहता स्मृति न्यास द्वारा प्रकाशित स्मारिका "संजीवनी-2021" का विमोचन किया। स्मारिका के संपादक वैद्य श्री गोविंद दास मेहता उपस्थित थे। स्मारिका में आयुर्वेद पर केंद्रित लेख, जीवनशैली जनित रोगों के उपचार और जीवन प्रबंधन पर लेखों का संकलन है।
6 नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह एवं सामान्य प्रशासन राज्य-मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने मंत्रालय के सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में प्रात: 11 बजे अधिकारी और कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई। मंत्री द्वय ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण भी किया।
...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP