Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की - 24/9/2021


Listen Later

Podcast 1. राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि जनजातीय विकास कार्यो और चुनौतियों के विषयों पर विश्वविद्यालय शोध कार्य करायें। जनजातीय विकास कार्यक्रमों और योजनाओं के प्रति जन-जागरण के कार्य किए जाएँ। विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि समुदाय के बीच जाकर शिक्षा, स्वास्थ्य आदि विषयों पर चर्चा करें। यह बातें राज्यपाल श्री पटेल ने राजभवन में आयोजित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकटंक की बैठक में कहीं। 

2. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 27 सितंबर को फिर वैक्सीनेशन महाअभियान चला रहे हैं। जो लोग वैक्सीनेशन सेंटर तक आने में अक्षम हैं उनको घर जाकर वैक्सीन लगाएं। सभी लोग अभियान से जुट गये तो मेरा पूरा विश्वास है कि 27 सितंबर तक हम प्रथम डोज लगाने का कार्य पूरा कर लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे बढ़ा सेवा का कार्य इस समय कोई दूसरा नहीं है। 

3. प्रदेश में सभी विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में राष्ट्रीय नवीन शिक्षा नीति का क्रियान्वयन किया गया है। इसके तहत विद्यार्थी अपनी सुविधा और रूचि के अनुसार अध्ययन कर सकते हैं। एडमिशन प्रक्रिया के पहले और दूसरे राउंड के पश्चात विद्यार्थियों ने योग विषय को सबसे ज्यादा चुना है। दूसरा पसंदीदा विषय जैविक खेती और तीसरे नंबर पर व्यक्तित्व विकास को चुना गया। ये सभी विषय व्यावसायिक पाठ्यक्रम के तहत संचालित हैं। 

4. प्रदेश में जल जीवन मिशन में अब तक 3325 ग्रामों के शत-प्रतिशत घरों में नल से जल पहुँचाया जा चुका है। समूची ग्रामीण आबादी को शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था किए जाने के लिए जल जीवन मिशन में राज्य सरकार के प्रयास तेजी से जारी हैं। जल जीवन मिशन के तहत जलप्रदाय योजनाओं में जहाँ जलस्त्रोत हैं, वहाँ उनका समुचित उपयोग कर आसपास के ग्रामीण रहवासियों को पेयजल प्रदाय किया जायेगा। 

5. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने प्रदेश में राइस फोर्टिफिकेशन पायलट योजना को लांच करते हुए कहा कि फोर्टिफाइड चावल मानव शरीर में एनीमिया और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को दूर करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सोच के अनुसार वर्ष 2024 तक फोर्टिफाइड राइस राशन की दुकानों से वितरित कराया जायेगा। ………………………….

...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP