Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 25/10/2021


Listen Later

1 आज प्रधानमंत्री श्री @narendramodi शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करने और स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए "पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन" की शुरुआत की | मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj इंदौर से @PMOIndia श्री @narendramodi जी के कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से शामिल हुए। सीएम ने कहा कि पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन" प्राथमिक, माध्यमिक और उप स्वास्थ्य केंद्रों के स्वास्थ्य ढांचे और मौजूदा राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा | 

बाईट – pm 2 श्री शिवराज चौहान ने पीएम श्री मोदी का ने प्रदेशवासियों से आव्हान किया है कि लोकल फॉर वोकल को प्राथमिकता देते हुए त्यौहारों पर स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता दें। इससे न केवल आप देश-प्रदेश के विकास में योगदान देंगे,बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। 

3 मध्यप्रदेश के 66वें स्थापना दिवस पर 1 नवम्बर 2021 को लाल परेड ग्राउंड, भोपाल में समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पार्श्व गायक श्री @_MohitChauhan संगीत की सुरमयी प्रस्तुती देंगे। 

4 दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन स्व-सहायता समूहों द्वारा मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों से प्रसिद्ध प्रोडक्ट्स का भव्य मेला लगेगा और उनके द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन व विक्रय सोनचिरैया आजीविका उत्सव के अंतर्गत 22 से 31 अक्टूबर 2021 दोपहर 02:00 से रात्रि 10:00 बजे तक किय जायेगा | 

5 राज्य-स्तरीय सोन चिरैया आजीविका उत्सव-2021 उत्सव 22 से 31 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है । दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों में लगभग 3 लाख 50 हजार महिलाओं के 35 हजार स्व-सहायता समूह गठित किये गये हैं। मिशन का उद्देश्य शहरी गरीब महिलाओं को सशक्त बनाते हुए उनकी आजीविका में वृद्धि करना है।

...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP