1 देश में सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना में मध्यप्रदेश लगातार कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय ऊर्जा एवं नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आर.के. सिंह की उपस्थिति में 5250 करोड़ की लागत वाली 1500 मेगा वॉट क्षमता की आगर, शाजापुर, नीमच सौर परियोजना की स्थापना के लिये चयनित विकासकों के साथ ऊर्जा अनुबंध का आदान-प्रदान शाजापुर के आईटीआई ग्राउण्ड में किया गया । साथ ही परियोजना का भूमि-पूजन भी किया गया ।
2 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्री-मंडल द्वारा लिये गये गुना और श्योपुर जिलों में घरों के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी जैसे जनहितकारी निर्णयों के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि पीएमएवाइआर के तहत मध्यप्रदेश के गुना और श्योपुर जिलों में लगभग 23 हजार 928 घरों के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी देने से इस राशि से निर्माण कार्यों में तेजी आयेगी और हम और अधिक परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध करा सकेंगे। अपने मकान का मालिक होना सबका सपना होता है।
3 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये प्रदेशवासियों में सजगता के साथ वैक्सीन के प्रति विश्वास जागा है। कल हुए टीकाकरण महाअभियान-6 में फिर एक बड़ी सफलता मिली है। एक दिन में साढ़े 18 लाख से अधिक वैक्सीन डोज लगाकर मध्यप्रदेश फिर देश में अग्रणी रहा है। इस सफलता के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों और टीकाकरण महाअभियान में सहभागी बने लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बधाई भी दी
4 भोपालवासी 25 नवंबर से 15 दिनों तक देश के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग सितारों को अपने हुनर का प्रर्दशन करते हुए देख सकते है। 64वीं राष्ट्रीय शूटिंग (रायफल) चैम्पियनशिप का आयोजन मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी, बिसनखेड़ी (गोरागांव), भोपाल में खेल और युवा कल्याण विभाग तथा भारतीय राष्ट्रीय रायफल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया और मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस 25 नवंबर को सुबह 10:30 बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे
5 प्रदेश के बच्चों एवं किशोरों में न्याय, समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व की भावना को प्रेरित करने और उनके अधिकारों एवं कर्त्तव्यों के प्रति जागरूक करने के उद्येश्य से 26 नवम्बर को प्रदेश की सभी बाल देख-रेख संस्थाओं और आँगनवाड़ी केन्द्रों में संविधान दिवस उत्सव मनाया जायेगा। इस संबंध में महिला-बाल विकास विभाग द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारियों को सुबह 9 से 11 बजे तक बाल देख-रेख संस्थाओं एवं आँगनवाड़ी केन्द्रों के बच्चों एवं किशोर समूहों के साथ संविधान दिवस को उत्सव के रूप में मनाने के निर्देश दिए गए हैं।
6 राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का 73वाँ स्थापना दिवस समारोह 28 नवम्बर रविवार को प्रात: 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक शौर्य स्मारक में आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार होंगे।
7 श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति की बैठक कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। राज्य शासन द्वारा 17 नवम्बर से कोविड-19 महामारी के समय जारी समस्त प्रतिबंध हटा लिये गये हैं। आगामी 6 दिसम्बर से श्रद्धालुओं को गर्भगृह में कोविड महामारी में लगाये गये प्रतिबंधों के पूर्व जिस तरह की प्रवेश व्यवस्था थी, उसी के अनुरूप प्रवेश देने का निर्णय लिया गया है।