Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 25/8/2021


Listen Later

1. राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने आज राजभवन में विश्वविद्यालय समन्वय समिति की 99वीं बैठक को संबोधित किया। बैठक में उपस्थित अधिकारियों और कुलपतियों से राज्यपाल ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने के लिये प्रदेश के विश्वविद्यालयों को आगे आना होगा। उन्होंने, शिक्षा व्ययवस्था की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नैक से मूल्याकंन कराये जाने की वकालत भी की।

2. पूरे प्रदेश में आज कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए महाअभियान का दूसरा चरण संचालित किया गया। इस दौरान शाम 6 बजे तक 19  लाख से अधिक लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया। वहीं, कल 26 अगस्त को कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोेज के लिए अभियान संचालित होगा।

3. टीकाकरण के दूसरे म​हा​अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान खुद टीकाकरण केंद्रों का जायजा लेने पहुंचे। भोपाल के काटजू अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री ने टीकाकरण कराने आए नागरिकों से कुशलक्षेम जानी। इसके बाद मुख्यमंत्री जबलपुर पहुंचे और वहां भी टीकाकरण केंद्रों का दौरा किया।

4. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को आने से रोकना है तो सभी को टीका लगवाना होगा। उन्होंने कहा कि हम दो लक्ष्य हम तय करें, नंबर एक 30 सितम्बर तक शहर का, प्रदेश का कोई भी नागरिक पहले डोज से वंचित न रहे और दिसंबर तक संपूर्ण टीकाकरण कर लें।

5 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संस्कृत भाषा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज संस्कृत सप्ताह के समापन कार्यक्रम को निवास से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।

6 गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान-2 के पहले दिन बुधवार को टीकाकरण के लिए वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुँचने वाले लोगों का गुलाब का फूल भेंट कर उत्साहवर्द्धन किया।

7 . राज्य के 3 हजार 151 गांवों के हर घर में नल कनेक्शन के जरिये शुद्ध एवं पर्याप्त मात्रा में जल की आपूर्ति हो रही है। गौरतलब है कि जीवन मिशन के तहत सरकार प्रदेश की समूची ग्रामीण आबादी को नल कनेक्शन के माध्यम से जल उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है।

...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP