Sign up to save your podcasts
Or

1. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का आज मध्यप्रदेश में आगाज हुआ। शुभारंभ कार्यक्रम में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। सीएम श्री चौहान ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को हम आज से मध्यप्रदेश में शुरू कर रहे हैं। मैं प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी को धन्यवाद देता हूं कि विद्यार्थियों के जीवन को बदलने वाली नई शिक्षा नीति उनके नेतृत्व में बनी।
2 मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने निवास में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से NKC Centre for Genomics Research Lab, हैदराबाद का शुभारंभ किया।
3 . मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने रतलाम के अलकापुरी कम्युनिटी हॉल स्थित वैक्सीनेशन सेंटर का अवलोकन किया एवं टीका लगवाने आए नागरिकों से चर्चा की। सीएम ने परिसर में मौजूद ग्राम करमदी की तुलसी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनके द्वारा बनाई गई चाय का आनंद लिया।
4 टीकाकरण महाअभियान के दूसरे चरण मे अंतिम दिन टीकाकरण करवाने के लिए लोगों ने उत्साह दिखाया। आज शाम पांच बजे तक 14 लाख लोगों ने कोरोना से बचने टीका लगवाया।
5 . प्रदेश के वन विभाग में लकड़ी और बाँस उत्पादक किसानों और परिवहन कर्ताओं को परमिट प्राप्त करने और नाके पर होने वाली कठिनाईयों से मुक्ति मिलेगी। अब इस प्रक्रिया के लिए अनुज्ञा पत्र ऑनलाईन मिल सकेंगे।
6 सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया ने कहा कि जिला सहकारी बैंकों के संचालन पर नजर रखना सी.ई.ओ. का कार्य है। बैंक में गड़बड़ी करने वालों पर नजर रखें और उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही भी करें।
7 . लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री एवं शाजापुर के प्रभारी मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने शाजापुर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित प्रतिभा-खोज 2021 कार्यक्रम का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
By JansamparkMP1. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का आज मध्यप्रदेश में आगाज हुआ। शुभारंभ कार्यक्रम में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। सीएम श्री चौहान ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को हम आज से मध्यप्रदेश में शुरू कर रहे हैं। मैं प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी को धन्यवाद देता हूं कि विद्यार्थियों के जीवन को बदलने वाली नई शिक्षा नीति उनके नेतृत्व में बनी।