Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की - 27/10/2021


Listen Later

1 सीएम श्री @ChouhanShivraj ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाई है, प्राथमिकता और जिम्मेदारी से वैक्सीन लगवाएँ। कोरोना से हम सभी को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की डोज लगाने में मध्यप्रदेश देश में अग्रणी रहा है।

2 मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस 1 नवंबर 2021 को "आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश"के रूप में मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय आयोजन लाल परेड ग्राउंड पर 1 नवंबर 2021 को शाम 6:30 बजे से किया जाएगा।

3 "सबकी योजना-सबका विकास'' जन-अभियान वर्ष 2021-22 के अंतर्गत मध्यप्रदेश सहित 6 राज्यों के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारियों की दो-दिवसीय कार्यशाला 28 एवं 29 अक्टूबर को प्रशासन अकादमी, भोपाल में आयोजित की जायेगी।

4 सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री बी.एस.जामोद ने जानकारी दी है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2021-22 में पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए जिला स्तर पर स्टेंडिंग कमेटी का गठन किया गया है। स्टेंडिंग कमेटी के अध्यक्ष कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी होंगे। पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और निर्वाचन से जुड़े अधिकारी जिन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी आवश्यक समझे, सदस्य होंगे।

5 राज्य शासन द्वारा छठवे वेतनमान में वेतन प्राप्त करे रहे शासकीय सेवकों को देय महंगाई भत्ते की दर में अक्टूबर 2021 से वृद्धि की गई है। राज्य शासन के शासकीय सेवकों को माह जनवरी 2019 से छठे वेतनमान में 154% की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। अब राज्य शासन द्वारा आदेश जारी कर छठे वेतनमान में महंगाई भत्ते की दर में दिनांक 01 अक्टूबर 2021 से 17% की वृद्धि की गई है, अब यह दर 171% हो गई है। वित्त विभाग के आदेश अनुसार महंगाई भत्ते की गणना छठे वेतनमान में वेतन बेंड में वेतन एवं ग्रेड वेतन के आधार पर की जाएगी।

6 शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत गैर अनुदान मान्यता प्राप्त अशासकीय स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में रिक्त सीटों पर ऑनलाइन निःशुल्क प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 29 अक्टूबर से शुरू होगी। संचालक राज्य शिक्षा केंद्र श्री धनराजू एस ने बताया कि आर.टी.ई. के तहत पहले चरण में लॉटरी द्वारा सीटे भरने के बाद शेष रिक्त सीटों पर दूसरे चरण की काउंसलिंग के माध्यम से स्कूल आवंटन किया जाना है।  इसके लिए समय-सारणी जारी की गयी है। रेण्डम पद्धति से ऑनलाईन लॉटरी द्वारा 10 नवंबर को स्कूल का आवंटन किया जायेगा।

7 स्थापना दिवस एक नवम्बर को झाबुआ में अनुसूचित जनजाति के 20 हितग्राहियों को कड़कनाथ के 2 हजार चूजों का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर कुक्कुट प्रक्षेत्र झाबुआ में 30,240 अंडों की क्षमता वाली नव-निर्मित हेचरी का लोकार्पण भी किया जाएगा। इसका हितग्राहियों को काफी लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि कड़कनाथ को जीआई टैग मिला हुआ है।

8 जल जीवन मिशन के अन्तर्गत प्रदेश में जल-प्रदाय योजनाओं के कार्य मई 2020 से प्रारम्भ किए गये थे और अब तक 3528 ग्रामों के शत-प्रतिशत घरों में नल से जल पहुँचाया जा चुका है। अब तक 42 लाख 59 हजार 350 ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन से जल मुहैया कराया जा रहा है। समूची ग्रामीण आबादी को शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था किए जाने के लिए जल जीवन मिशन में राज्य सरकार के प्रयास तेजी से जारी हैं।

...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP