Sign up to save your podcasts
Or

1. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा है कि प्रदेश के युवाओं के सपनों को पंख मिलें और उड़ने के लिए खुला आसमान मिले यही सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए मुख्यमंत्री युवा प्रोफेशनल्स (CMYPD) प्रोग्राम के तहत राज्य के प्रत्येक जिले में रिसर्च स्कॉलर और 6 सलाहकार के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गये हैं।
2 सीएम श्री @ChouhanShivraj ने प्रदेश में 25-26 अगस्त को चले #MPVaccinationMahaAbhiyan2 की सफलता के लिए सभी हेल्थवर्कर्स, नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, NGO और शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा किये गये कार्य की सराहना की है एवं सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है:
3 . प्रदेश में 31 अगस्त 2021 को विमुक्त जाति वर्ग का स्वतंत्रता दिवस मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में मनाया जायेगा। राज्य सरकार विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। यह बातें राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामखेलावन पटेल ने कहीं।
4 नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) के कमांडो द्वारा आंतकी गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिये किया जाने वाला शौर्य प्रदर्शन का चश्मदीद होना अद्भुत है। एनएसजी कमांडो सही मायनों में हमारे शूरवीर हैं। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने यह बात भारत भवन में आंतकरोधी वार्षिक अभ्यास में एनएसजी कमांडो द्वारा लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिये तत्परता से उत्कृष्ट कार्य की मॉकड्रिल के अवलोकन के बाद कही।
5 राज्य में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए 25 और 26 अगस्त को चलाये गए दो दिवसीय टीकाकरण महाअभियान-2 में 40 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज़ लगाई गई, जो एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। महाअभियान-2 के पहले दिन 25 अगस्त को 24 लाख से अधिक और दूसरे दिन 26 अगस्त को 16 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन डोज़ लगाई गई है।
By JansamparkMP1. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा है कि प्रदेश के युवाओं के सपनों को पंख मिलें और उड़ने के लिए खुला आसमान मिले यही सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए मुख्यमंत्री युवा प्रोफेशनल्स (CMYPD) प्रोग्राम के तहत राज्य के प्रत्येक जिले में रिसर्च स्कॉलर और 6 सलाहकार के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गये हैं।