Sign up to save your podcasts
Or

1 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश की जो आवश्यकता है उसके अनुसार डी.ए.पी., यूरिया, एन.पी.के. की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी, किसान भाई परेशान न हो। खाद की कमी की मानसिकता छोड़ें, चिंता न करें, समय-समय पर आवश्यक मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर 32 अतिरिक्त रैक 30 अक्टूबर तक पहुंचेंगे। यह यूरिया किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। नवम्बर में खाद की आपूर्ति के लिए भारत सरकार से चर्चा की है। प्रदेश की आवश्यकता के अनुसार हमें खाद निश्चित रूप से मिलेगी।
2 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर बालक इंटर अकादमी नेशनल चेंपियनशिप-2021 का विजेता बनने पर मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी के सभी खिलाड़ियों को आत्मीय बधाई दी है। टीम ने मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम, भोपाल में खेले गए फाइनल मुकाबले में राजा करण हॉकी अकादमी करनाल (हरियाणा) की टीम को हराकर विजय प्राप्त की।
3 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गांधीवादी पद्मश्री डॉ. एस.एन. सुब्बाराव के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास पर मीडिया को दिए संदेश में कहा कि श्रद्धेय भाईजी नहीं रहे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज-सेवा में समर्पित कर दिया। उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी। वे महात्मा गांधी के सच्चे अनुयायी थे। कमजोर बहनों और भाइयों की सेवा में अंतिम साँस तक लगे रहे। विशेषकर जनजातीय भाई-बहनों की सेवा में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी।
4 गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में आयोजित प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अधोसंरचना मिशन और इमरजेंसी कोविड रिस्पांस पैकेज एवं राष्ट्रीय कोविड-19 वैक्सीनेशन की बैठक में शामिल हुए। डॉ. मिश्रा ने बताया कि मध्यप्रदेश में अब तक 6 करोड़ 90 लाख 33 हजार वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है।
5 आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश रोड मैप-2023 के अंतर्गत ऊर्जा विभाग द्वारा तय प्राथमिकताओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। पारेषण प्रणाली के विस्तार कार्यक्रम में ग्रीन एनर्जी कॉरीडोर योजना एवं टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धात्मक बोली प्रक्रिया के माध्यम से अति उच्च दाब उप केन्द्रों एवं उनसे संबंधित लाइनों के निर्माण कार्य किये जा रहे हैं।ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जानकारी दी है कि ग्रीन एनर्जी कॉरीडोर के लगभग 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गये हैं। शेष कार्य माह मार्च, 2022 तक पूर्ण कर लिये जायेंगे।
By JansamparkMP1 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश की जो आवश्यकता है उसके अनुसार डी.ए.पी., यूरिया, एन.पी.के. की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी, किसान भाई परेशान न हो। खाद की कमी की मानसिकता छोड़ें, चिंता न करें, समय-समय पर आवश्यक मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर 32 अतिरिक्त रैक 30 अक्टूबर तक पहुंचेंगे। यह यूरिया किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। नवम्बर में खाद की आपूर्ति के लिए भारत सरकार से चर्चा की है। प्रदेश की आवश्यकता के अनुसार हमें खाद निश्चित रूप से मिलेगी।