Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 28/9/2021


Listen Later

1. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के मिंटो हॉल में भारतीय महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हॉकी के लिए हम मध्यप्रदेश में वर्ल्ड क्लास स्टेडियम बनाएंगे। प्रदेश में खेलों की सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

2. भोपाल में मंत्रालय स्थित वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गान और राष्ट्र-गीत "वंदे मातरम" का गायन 1 अक्टूबर 2021 को प्रात: 11 बजे होगा। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय,सतपुड़ा एवं विंध्याचल भवन स्थित कार्यालयों के अधिकारियों/कर्मचारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं।

3. जल जीवन मिशन के अन्तर्गत प्रदेश में जून 2020 से जल-प्रदाय योजनाओं के कार्य प्रारम्भ किए गये थे और अब तक 3349 ग्रामों के शत-प्रतिशत घरों में नल से जल पहुँचाया जा चुका है। समूची ग्रामीण आबादी को शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था किए जाने के लिए जल जीवन मिशन में राज्य सरकार के प्रयास तेजी से जारी हैं।

4. भारत के उप राष्ट्रपति श्री वैंकेया नायडू का  12 अक्टूबर  को ग्वालियर आगमन होगा। विमानतल पर  उप राष्ट्रपति की अगवानी, विदाई और सत्कार के लिए  जल संसाधन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट को राज्य शासन की ओर से मिनिस्टर इन वेटिंग नामांकित किया गया है।  

5. इंदौर को स्वच्छता तथा वॉटर प्लस में नंबर वन रहने के साथ ही अब जल प्रबंधन में भी नंबर वन बनाया जायेगा। इसके लिये प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो गयी है। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट की अध्यक्षता में आज इंदौर में इस दिशा में रणनीति तैयार करने के लिये बैठक की गई।

...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP