Sign up to save your podcasts
Or

1 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने आज राजभवन के स्वर्ण जयंती सभागार में राजभवन सुरक्षा में तैनात पुलिस एवं सुरक्षा बलों के जवानों के साथ संवाद कर कहा है कि संवेदनाशून्य जीवन निरर्थक है। प्रकृति द्वारा मनुष्य को विशेष शक्ति सम्पन्न बनाया गया है। उसे बुद्धि दी है ताकि वह सही गलत को समझ कर कार्य करे। उन्होंने कहा कि आपराधिक तत्वों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए, साथ ही निर्दोष और पीड़ित के प्रति संवेदनशील और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार भी जरूरी है।
2 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने निवास से प्रदेश में खाद की उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा कर कहा कि किसान आश्वस्त रहें, हम पूरी ताकत से खाद की व्यवस्था में लगे हैं और इसमें हमें भारत सरकार का पूरा सहयोग भी मिल रहा है। चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, बस धैर्य रखें यह मेरा निवेदन है।
3 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने संबल योजना हेतु अनुग्रह सहायता राशि योजना के अंतर्गत 7,700 प्रकरणों में ₹170 करोड़ की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरण किया |
4 मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj निवास में गृह मंत्री @drnarottammisra एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोरोना की समीक्षा कर कहा कि प्रदेश के हर नागरिक को दोनों डोज लगने तक कोविड टीकाकरण का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। मेरी अपील है कि अभी तक जिन लोगों ने वैक्सीन का दूसरा डोज नहीं लगवाया है वह दूसरा डोज अवश्य लगवाएं।हैं।
5 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए तय किया है कि ऐसे घर जिनमें एक से अधिक परिवार रहते हैं, परिवार मतलब पति-पत्नी एवं बच्चे और यदि उनके पास रहने का कोई भू-खण्ड नहीं है तो उन्हें सरकार रहने के लिए नि:शुल्क प्लॉट उपलब्ध कराएगी। इससे प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान बनने की राह भी खुल जाएगी और बाकी योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगा।
6 गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने गुरूवार को लगभग पौने दो करोड़ रूपये की राशि से निर्मित टीलाजमालपुरा थाने के नवीन भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सरकार पुलिस सशक्तिकरण एवं आधुनिकीकरण के लिये निरंतर कार्य कर रही है। अधोसंरचना विकास भी किया जा रहा है।
7 ईको पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और ट्रैकिंग रूट आईडेंटिफिकेशन प्रतियोगिता में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2021 तक बढ़ाई गई है। पूर्व में प्रतियोगिता में आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2021 थी। इसके साथ ही प्रतिभागियों को न्यूनतम 3 ईको पर्यटन स्थलों के फोटोग्राफ्स या वीडियो की जगह अब न्यूनतम एक ईको पर्यटन स्थल के फोटोग्राफ या वीडियो भेजे जाने आवश्यक होंगे।
By JansamparkMP1 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने आज राजभवन के स्वर्ण जयंती सभागार में राजभवन सुरक्षा में तैनात पुलिस एवं सुरक्षा बलों के जवानों के साथ संवाद कर कहा है कि संवेदनाशून्य जीवन निरर्थक है। प्रकृति द्वारा मनुष्य को विशेष शक्ति सम्पन्न बनाया गया है। उसे बुद्धि दी है ताकि वह सही गलत को समझ कर कार्य करे। उन्होंने कहा कि आपराधिक तत्वों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए, साथ ही निर्दोष और पीड़ित के प्रति संवेदनशील और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार भी जरूरी है।