Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 30/11/2021


Listen Later

1 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में भोपाल के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में कोरोना संक्रमण की आहट को सुनकर आवश्यक सावधानियाँ बरतने के निर्देश दिए। भोपाल शहर के अलग-अलग मोहल्लों में एक दर्जन से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने से चिंतित मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्य-योजना तैयार कर प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे। 

2 आज 30 नबम्बर क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या भील गौरव यात्रा टंट्या मामा की जन्मभूमि की पावन माटी लेकर बड़वानी पहुंची | जहाँ कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, सहित , जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, ग्रामीण जन, स्थानीय रहवासी उपस्थित रहे | कलश पर फूलों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया और टंट्या मामा के वंशजों का भी आत्मीय अभिनन्दन किया गया | 

3 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की युवाओं को रोजगारयुक्त बनाकर मध्यप्रदेश को आत्म-निर्भर बनाने की मंशा अनुरूप सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग द्वारा प्रदेश के युवाओं के लिये स्वयं का उद्योग, सेवा या व्यवसाय स्थापित करने के लिए “मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना” शुरू की गई है। योजना के तहत 7 सालों के लिए 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान भी दिया जाएगा। 

4 स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने भारत सरकार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की इंस्पायर अवार्ड मानक योजना की वर्ष 2019-20 की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के तीन विद्यार्थियों के टॉप 60 में चयन होने पर बधाई दी है। 

5 "खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल" का आयोजन 5 से 11 दिसम्बर, 2021 तक खजुराहो में होगा। देश भक्ति थीम पर आधारित देशभर के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशकों की 75 फिल्मों का प्रदर्शन किया जायेगा। खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में फिल्मों के प्रदर्शन के दौरान देश के कई जाने-माने फिल्म अभिनेता, अभिनेत्रियां, निर्माता, निर्देशक और विशेषज्ञ भी उपस्थित रहेंगे। 

6 भोपाल गैस त्रासदी की "37वीं बरसी' पर 3 दिसम्बर को प्रात: 11:30 बजे बरकतउल्ला भवन (सेंट्रल लायब्रेरी) भोपाल में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की विशेष उपस्थिति में श्रद्धांजलि और सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित होगी। सभा में धर्म गुरूओं द्वारा धर्म-ग्रन्थों का पाठ किया जाएगा। 

7 देश और दुनिया को ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु असंतुलन और बिजली के अपव्यय से बचाने के लिये ऊर्जा साक्षरता अभियान (ऊषा) के रूप में लोगों को जागरूक करने की अनूठी पहल मध्यप्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग ने की है। अभियान में प्रदेश के साढ़े 7 करोड़ नागरिकों को समयबद्ध कार्य-योजना बनाकर ऊर्जा साक्षर बनाने के प्रयास किये जायेंगे। पहले 6 महीनों में 50 लाख नागरिकों को ऊर्जा साक्षर बनाने का लक्ष्य है।

...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP