Sign up to save your podcasts
Or

1. राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन में नवीन पाठ्यक्रमों का शुभारंभ किया और उज्जैन में श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री श्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे।
2. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों की जन्माष्टमी पर्व की बधाई दी।
3.प्रख्यात कवि और गज़लकार स्व. दुष्यंत कुमार की धर्मपत्नी श्रीमती राजेश्वरी दुष्यंत का आज निधन हो गया।
4. ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि मूलभूत सुविधाओं के लिये आम आदमी को परेशानी नहीं होना चाहिए। बिजली, पानी, सड़क की व्यवस्थायें नगर निगम की जिम्मेदारी है।
5. जबलपुर जिले की 129 ग्राम पंचायतों में सौ-फीसदी टीकाकरण पूर्ण हो गया है। टीकाकरण कराने वाली ग्राम पंचायतों में विकासखंड जबलपुर की 13, विकासखंड पनागर की 18, विकासखंड कुण्डम की 10, विकासखंड शहपुरा की 9, विकासखंड मझौली की 25, विकासखंड पाटन की 29 और विकासखंड सिहोरा की 25 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
6.दतिया जिला चिकित्सालय परिसर में गृहमंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा ने आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर श्री मिश्रा ने कहा कि आक्सीजन के मामलें में प्रदेश आत्म-निर्भर बन गया है।
7. वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा है कि मध्यप्रदेश राज्य बाँस मिशन बोर्ड द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष में 3597 किसानों द्वारा 3520 हेक्टेयर क्षेत्र में बाँस रोपण किया गया। बांस की खेती करके किसान आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
8. राज्य में 7 सितंबर को को फिर अन्नोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कलेक्टर और प्रशासनिक अधिकारियों को मेरा निर्देश दिया है कि इस सुविधा से कोई पात्र वंचित न रह पाए।
By JansamparkMP1. राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन में नवीन पाठ्यक्रमों का शुभारंभ किया और उज्जैन में श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री श्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे।