Sign up to save your podcasts
Or

1. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एक अक्टूबर को शिवपुरी में जन-कल्याण और सुराज अभियान में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में प्रदेश की 20 हजार महिला स्व-सहायता समूहों को लाभान्वित करेंगे। इन समूहों को क्रेडिट लिंकेज के अन्तर्गत ढ़ाई सौ करोड़ रूपये का बैंक ऋण वितरित करेंगे। साथ ही सहरिया, बैगा और भारिया जनजाति की 2 लाख 27 हजार 687 महिलाओं को 22 करोड़ 77 लाख रुपये का आहार भत्ता और बाढ़ पीड़ितों को 163 करोड़ 28 लाख रूपये राहत राशि के रूप में वितरित किये जायेंगे।
2. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने खेल प्रेम का परिचय देते हुए प्रदेश में खेलों के विकास के प्रयास निरंतर करने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंगलवार को विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बातचीत में अपने संकल्प की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश में वर्ष 2005 के बाद खेल बजट में कई गुना वृद्धि की गई है।
3. संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 22 से 25 सितंबर 2021 तक तुरतुक फेस्टिवल आयोजित किया गया था। तुरतुक गाँव के भारत में विलय की स्वर्ण जयन्ती के रूप में फेस्टिवल आयोजित किया। इसमें प्रदेश के युवा शिल्पकार मोहम्मद बिलाल खत्री ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रदेश के युवा शिल्पकार मोहम्मद बिलाल खत्री बाग प्रिंट के पहले मास्टर शिल्पकार हैं, जिन्हें भारत के आखिरी गाँव तुरतुक में अपनी बाग प्रिंट हस्तशिल्प कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिला।
4. जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट ने बताया है कि प्रदेश में जलसंसाधन विभाग के प्रमुख बांधों सहित लगभग 27 बांधों में शत-प्रतिशत जलभराव हो गया है। अन्य प्रमुख बांधों में 90 से 95 प्रतिशत तक जलभराव हो गया है और आगामी रबी की फसल के लिए किसानों को पर्याप्त जलापूर्ति तथा पेयजल की व्यवस्था रहेगी।
5. कोविड टीकाकरण महाअभियान में प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की डेढ़ करोड़ से अधिक दूसरी डोज़ नागरिकों को लगाई जा चुकी है। सभी नागरिकों को वैक्सीन की दोनों डोज़ लगाने के लिये प्रयासों को गति दी गयी है। प्रदेश में अब तक वैक्सीन की 4 करोड़ 82 लाख 2 हजार 646 प्रथम डोज़ लगायी गयी है।
6. राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से संघ लोक सेवा आयोग, यू.पी.एस.सी. परीक्षा में द्वितीय रैंक प्राप्त सुश्री जाग्रति अवस्थी ने कल राजभवन में सौजन्य भेंट की।
By JansamparkMP1. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एक अक्टूबर को शिवपुरी में जन-कल्याण और सुराज अभियान में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में प्रदेश की 20 हजार महिला स्व-सहायता समूहों को लाभान्वित करेंगे। इन समूहों को क्रेडिट लिंकेज के अन्तर्गत ढ़ाई सौ करोड़ रूपये का बैंक ऋण वितरित करेंगे। साथ ही सहरिया, बैगा और भारिया जनजाति की 2 लाख 27 हजार 687 महिलाओं को 22 करोड़ 77 लाख रुपये का आहार भत्ता और बाढ़ पीड़ितों को 163 करोड़ 28 लाख रूपये राहत राशि के रूप में वितरित किये जायेंगे।