Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 3/12/2021


Listen Later

1 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से "विश्व दिव्यांग दिवस" पर उमंग गौरवदीप संस्था के दिव्यांग बच्चों ने आज राजभवन में सौजन्य भेंट की। 

2 दिसम्बर 1984 को हुई भोपाल गैस त्रासदी की आज 37वीं बरसी है | आज बरकतउल्ला भवन (सेन्ट्रल लायब्रेरी) में दिवंगत व्यक्तियों की स्मृति में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल की उपस्थिति में किया गया और दिवंगतों श्रद्धांजलि दी गई । 

3 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल गैस त्रासदी की 37वीं बरसी पर गैस त्रासदी से दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की है तथा प्रभावित नागरिकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने ट्विट किया है कि “भोपाल गैस त्रासदी में हमने अनेक अमूल्य जिंदगियों को असमय खो दिया, उन समस्त दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। धरती पर ऐसी त्रासदी की पुनरावृत्ति कभी न हो। 

4 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में आजादी के 75वें वर्ष पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 करोड़ सूर्य नमस्कार संकल्प के लिए पंजीकरण का शुभारंभ एवं वेबसाइट का लोकर्पण किया। मुख्यमंत्री ने योग गुरू स्वामी रामदेव जी और योगाचार्य बालकृष्ण के साथ सूर्य नमस्कार भी किया। 

5 जल-संसाधन एवं मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने भोपाल के कालियासोत डेम से निकलने वाली हुजूर क्षेत्र की विभिन्न नहरों का निरीक्षण किया। श्री सिलावट ने कहा कि वह भविष्य में इन नहरों को पाइप लाइन में बदलने की योजना की तैयारियों पर काम कर रहे हैं। इससे यहाँ से पानी सप्लाई के साथ सड़क निर्माण भी कराया जा सके। इस दौरान विधायक श्री रामेश्वर शर्मा और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। 

6 गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने गुरूवार को "मिथिला का वैश्विक सरोकार" स्मारिका का विमोचन किया। मिथिलांचल सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान द्वारा प्रकाशित स्मारिका में मिथिला के सांस्कृतिक इतिहास को प्रस्तुत किया गया है। संस्था के अध्यक्ष श्री कृष्ण मोहन झा, संरक्षक श्री एच.एम. मिश्रा , वरिष्ठ पत्रकार श्री राघवेंद्र सिंह, डॉ. हितेश वाजपेई और संस्था के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP