Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 3/3/2022


Listen Later

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मंत्री परिषद् की बैठक का आयोजन किया गया |अस्थायी पदों के लिए 5 वर्ष के लिए भोपाल गैस त्रासदी की निरंतरता 1363 पदों की अनुमति प्रदान की है। साथ ही राजधानी परियोजना प्रशासन का विघटन कर इसका पीडब्यूडी विभाग में संविलियन करने का निर्णय लिया है | उन्होंने बताया की प्रदेश में ओंकारेश्वर में 600 और छतरपुर में सौर ऊर्जा पार्क के लिए 950 मेगावॉट की अनुमति भी नवकरणीय ऊर्जा विभाग को प्रदान करने के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रि-परिषद की बैठक प्रारंभ होने के पहले बताया कि आज सुबह तक यूक्रेन से प्रदेश के 225 विद्यार्थी प्रदेश में वापस आ चुके हैं। दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश सरकार के आवासीय आयुक्त द्वारा भी विद्यार्थियों की वापसी के संबंध में आवश्यक समन्वय किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैंने भी नई दिल्ली जाकर इस संबंध में अधिकारियों से चर्चा और समीक्षा की थी। राज्य सरकार द्वारा भी इस संबंध में निरंतर समीक्षा की जा रही है। मध्यप्रदेश के ऐसे परिवार जिनके बच्चे यूक्रेन में हैं, उनसे जन-प्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी भी भेंट कर रहे हैं। मध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद द्वारा यूक्रेन से भारतीय नागरिकों की वापसी के प्रधानमंत्री श्री मोदी के अद्भुत प्रयासों के लिए बधाई दी गई। सी 17 विमान द्वारा भारतीय नागरिकों को वापस लाया जा रहा है। नई दिल्ली और मुंबई लौटने वाले मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश भवन, मध्यांचल और अन्य स्थानों पर ठहराने की व्यवस्था की गई है। उनके भोजन और आवश्यकता हुई तो यात्रा टिकट का प्रबंध भी किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज इज़राइल के काउंसलेट जनरल श्री कोबी शोशानी ने मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की। उन्होंने प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री निवास से बड़ी झील का दृश्य देख आनंदित भी हुए। काउंसलेट जनरल श्री शोशानी ने मध्यप्रदेश में कृषि क्षेत्र में हुए विकास की सराहना की। उन्होंने कृषि सहित सिंचाई, उद्योग, व्यापार-वाणिज्य क्षेत्रों में इजराइल द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। वर्तमान में प्रदेश में मालनपुर और मंडीदीप में इजराइल की कंपनियों के कुछ प्रतिष्ठान कार्यरत हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इजराइल के सहयोग से मध्यप्रदेश इन क्षेत्रों में बेहतर कार्य के लिए तैयार है। इजरायल द्वारा प्राप्त सुझाव पर भी विचार कर अमल किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इजराइल द्वारा प्रदेश के 2 जिलों छिंदवाड़ा और मुरैना में संतरे एवं सब्जी उत्पादन के प्रकल्प से जुड़ने की पहल की प्रशंसा की। सिंचाई क्षेत्र में भारत और इजराइल द्वारा मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड अंचल में जल परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। विशेष रूप से दोनों देश जल प्रबंधन के अन्य संभावित क्षेत्रों में सहयोग के लिए तत्पर हैं। मध्यप्रदेश में औद्यागिक निवेश की संभावनाओं को भी इजराइली कम्पनियों के सहयोग से बढ़ावा दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'ग्राम गौरव दिवस' मनाए जाने के संबंध में समस्त ग्राम पंचायतों को वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से संबोधन किया। सीएम श्री चौहान ने कहा मध्यप्रदेश अगर एक शरीर है, तो इसके 53 हजार गांव इस शरीर की धड़कन हैं। इन गांवों के विकसित करना है और आगे ले जाना है। अक्सर बात बात होती है कि सरकार कर लेगी। केवल सरकार के करने से गांव का विकास नहीं होगा। उसमें जनता की भी अपनी भागीदारी आवश्यक है। मैं अपने गांव के लिए क्या कर सकता हूं? इस विचार के साथ हमने गांव का "गौरव दिवस" मनाने का निर्णय लिया है। गांव अगर ठान लें तो सरकार के साथ मिलकर अद्भुत विकास के कार्य और कई नवाचार किए जा सकते हैं। मेरा आग्रह है कि सभी गांव अप्रैल के महीने तक "गौरव दिवस" की तारीख तय कर लें। मन में यही भाव है कि अपने गांव को कैसे आगे बढ़ाएं। गांव आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा। हमारी परम्पराएं, जीवन मूल्य, कारीगरी, कला आगे बढ़ेगी और गांव में समृद्धि भी आएगी। गांव को गौरव से भर दीजिए। मध्यप्रदेश गौरवान्वित हो जाएगा, देश में अलग पहचान बनाएगा
...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP