Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 3/9/2021


Listen Later

1. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के बुधनी में 98 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बुधनी में जल्दी ही फूड प्रोसेसिंग उद्योग लगाया जाएगा।

2. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने टोक्यो पैरा ओलिंपिक में ऊँची कूद में रजत पदक जीतने पर श्री प्रवीण कुमार को हार्दिक बधाई दी हैं। 

3. बुरहानपुर में गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने बुरहानपुर के कोतवाली थाना स्थित पुलिस कन्ट्रोल रूम में समीक्षा बैठक में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए टीम भावना से किए जा रहे कार्यो की सराहना की।

4 राज्य में पोषण माह कार्यक्रम के अंतर्गत 'आइये आंगनवाड़ी' कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों, बेटियों और महिलाओं के स्वास्थ्य संवर्धन और पोषण से जुड़ी जानकारी प्रदान की जा रही है।

3. समर्थन मूल्य पर धान एवं ज्वार-बाजरे के उपार्जन के लिये किसान 15 सितम्बर से 14 अक्टूबर 2021 तक पंजीयन करवा सकेंगे। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रमुख सचिव श्री फैज़ अहमद किदवई ने यह जानकारी दी।

6. प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है।  मौसम विभाग ने  शहडोल, जबलपुर,भोपाल, ग्वालियर, इंदौर और रतलाम जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP