Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की - 4/10/2021


Listen Later

1 मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने 'जनकल्याण और सुराज अभियान' के अंतर्गत चितरंगी, जिला सिंगरौली से 'जल जीवन मिशन' के तहत ₹1566 करोड़ 49 लाख की लागत से जल प्रदाय योजनाओं का शिलान्यास किया |
2 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मेरे आदिवासी भाई-बहनों, आपकी जिंदगी बदलने का अभियान शुरू हो रहा है। अगले वर्ष से हम नई नीति बना रहे हैं। तेंदूपत्ता अब सरकार नीलाम नहीं करेगी, वन समिति नीलाम करेंगी। पूरा पैसा गरीब आदिवासियों के पास जाएगा :
3 प्रदेश में जनकल्याण एवं सुराज अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत आगामी 6 अक्टूबर को हरदा के नेहरू स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के कुल 20 जिलों में स्वामित्व योजना अंतर्गत भौतिक रूप से अधिकार अभिलेख कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे।
4 कलेक्टर श्री @AvinashLavania के निर्देश पर ग्राम कालापानी में सदरुद्दीन द्वारा शासकीय अवैध निर्माण को हटाने की कार्यवाई की गई| करीब सात करोड़ 30 लाख की भूमि से अतिक्रमण हटाया गया है।
5 देश में गर्भवती महिलाओं को कोविड वैक्सीन लगाने में मध्यप्रदेश सबसे आगे हो गया है । देश में अब तक 11 लाख 46 हजार 529 गर्भवती महिलाओं को पहला और एक लाख 4 हजार 503 को दूसरा डोज कुल 12 लाख 51हजार 32 टीके लगाए गए है ।
6 अपर मुख्य सचिव पशुपालन एवं डेयरी विकास श्री जे.एन. कंसोटिया ने कहा कि प्रदेश में यदि कहीं दुग्ध पार्लर बंद पड़े हैं, तो उन्हें जरूरतमंद हितग्राहियों को आवंटित कर प्रारंभ कराया जाए। श्री कंसोटिया ने यह निर्देश गत दिवस झाबुआ में दुग्ध शीत केन्द्र में निरीक्षण के दौरान दिये।
...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP