1 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लखनऊ में "आजादी@75-नया शहरी भारत : शहरी परिदृश्य में बदलाव'' सम्मेलन-सह-एक्सपो का उद्घाटन किया। सम्मेलन में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह शामिल हुए।
बाईट
2 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ग्राम, बड़गांव, जिला-डिंडोरी के जनजातीय कल्याण केंद्र महाकौशल गौ सदन पहुँचकर गौ माता की पूजा-अर्चना की। उन्होंने डिंडोरी प्रवास के दौरान घुघवा स्थित जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान में साढ़े छः करोड़ वर्ष पुराने जीवाश्म देखे।
3 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने झाबुआ जिले में विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास, भूमिपूजन एवं हितग्राहियों को लाभ वितरित कर संबोधित भी किया |
बाईट
4 मुख्मंत्री श्री चौहान ने कहा 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा और उस दिन भोपाल में पूरे प्रदेश के आदिवासी भाई-बहनों का एक विशाल समागम होगा:
5 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा के पत्रकार स्व. श्री रामबाबू सिंह दांगी की पत्नी श्रीमती अंजलि दांगी को 10 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। श्री रामबाबू सिंह दांगी की 20 अगस्त 2020 को सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु हो गई थी।
6 राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग द्वारा ''बच्चों के लिए समर्पण'' कार्यक्रम की शुरूआत की है। इसमें ऐसे बच्चों की वित्तीय सहायता की जायेगी, जिन्होंने कोरोना महामारी के कारण अपने माता-पिता में से किसी एक को या दोनों को खो दिया है। बच्चों के लिए समर्पण कार्यक्रमों में अपर मुख्य सचिव महिला बाल विकास श्री अशोक शाह के नेतृत्व में 4 अक्टूबर को ऑनलाइन माध्यम से इस कार्यक्रम को लॉन्च किया गया।