Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 5/1/2022


Listen Later

1 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विद्यार्थियों के लिए अध्ययन के साथ खेल गतिविधियाँ भी आवश्यक हैं। स्वस्थ शरीर के लिए खेल जरूरी हैं। स्वस्थ व्यक्ति राष्ट्र के विकास में बेहतर योगदान दे सकता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में अंतर विश्वविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने बैंडमिंटन कोर्ट में युवाओं के साथ बैडमिंटन भी खेला। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खेल परिसर का लोकार्पण भी किया।
2 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी , चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मध्यप्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं आवश्यक व्यस्थाओं के संबंध में समीक्षा कर की ।
3 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राजभवन में सामाजिक न्याय और स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक को संबोधित कर ने कहा है कि योजनाओं की सफलता उसका धरातल पर पहुँचना है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मैदानी हकीकतों से परिचित होने की सतत व्यवस्था होना जरूरी है। समस्या समाधान के लिए संवेदनशील दृष्टिकोण के साथ प्रयास जरूरी है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील दृष्टि का सरल तरीका है कि पीड़ित के स्थान पर स्वयं को रखकर समस्या पर विचार और निर्णय किया जाए।
4 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मंत्रि-परिषद की बैठक में "आनंद विभाग" का गठन एवं "अध्यात्म विभाग" का नाम परिवर्तित कर "धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग" करने के लिये कार्य (आवंटन) नियम में संशोधन करने का अनुमोदन किया।
5 उद्यानिकी खाद्य प्र-संस्करण (स्वतंत्र प्रभार) एवं नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के रोड़मेप में प्रस्तावित नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के कार्यों को तय समय-अवधि में पूरा किया जाये। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-22 में प्रस्तावित नर्मदा मालवा गंभीर, उज्जैनी-देवास-उज्जैन पाइपलाइन योजना सहित अन्य कार्यों को तय समय पर पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि इसी तरह आगामी वर्षों के लिए निर्धारित कार्यों को भी समय पर पूर्ण किया जाये।
6 मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर द्वारा अधोसंरचना संबंधी नए कार्यों का एस्टीमेट तैयार करने तथा सर्वे के कार्य के लिये ‘‘जीआईएस सर्वे’’ मोबाइल एप तैयार किया गया है। इस मोबाइल एप को प्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कंपनियों में लागू किया गया है। इस एप के निर्माण से उपभोक्ताओं के लाइन विस्तार संबंधी आवेदनों के निराकरण में गति आएगी तथा एस्टीमेट एवं सर्वे कार्यो को सटीक एवं पारदर्शी बनाया जा सकेगा।
...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP