मध्य प्रदेश की दिनभर की सारी न्यूज अपडेट के लिए सुनिए एमपी हाइलाइट्स खबरे प्रदेश की।
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भोपाल द्वारा आयोजित 'स्टार्ट अप एक्सपो' का शुभारंभ किया। सीएम श्री चौहान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने एक बार कहा था कि भारतमाता एक बार फिर से आंखें खोल रही हैं, महानिशा का अंत निकट है। मैं ये देख रहा हूं कि भारत फिर से एक बार अंगड़ाई लेकर खड़ा हो रहा है और विश्व गुरु के पद पर अधिष्ठित हो रहा है। यहां हमारे प्रतिभाओं की कमी कभी नहीं रही। साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्रों में आज नहीं हजारों साल पहले भी भारत ने बहुत कुछ दिया है। जीरो के बारे में सभी लोग जानते हैं। आज मुझे कहते हुए प्रसन्नता है कि भारत के विकास का फिर से स्वर्णिम युग आया है। मध्यप्रदेश में लगभग 1800 स्टार्टअप स्थापित हो चुके हैं और मुझे खुशी है कि इनमें 40 प्रतिशत बेटियों-बहनों ने स्थापित किए हैं। मध्य प्रदेश में नई स्टार्टअप पॉलिसी बनाई जा रही है, मेरा आग्रह है कि इसके लिए आप अपने जरूरी सुझाव अवश्य दें। इंदौर के बच्चों के स्टार्टअप देखकर मुझे आश्चर्य हुआ। इनमें से एक तो 8 हजार करोड़ रुपए की कंपनी हो गई। जब इंदौर के बच्चे कर सकते हैं तो प्रदेश के बाक़ी क्षेत्रों के बच्चे भी कर सकते हैं और करना ही है। उसके लिए हर साधन और सुविधाएं जुटाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे भारत हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री श्री @narendramodiजी ने 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य तय किया है। इसमें हर राज्य को हर क्षेत्र में अपना योगदान देना होगा और उस दिशा में स्टार्टअप्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नई स्टार्टअप पॉलिसी में सम्मिलित करने के लिए मेरे दिमाग में एक विचार है कि हम लगभग 100 करोड़ रुपए का एक वेंचर कैपिटल फंड स्थापित करें और जिनके पास इनोवेटिव आइडिया हो, उन्हें उस फंड से सहायता प्रदान करें। हम राज्य शासन की ओर से भी कुछ फंड देने का प्रयास करेंगे। नई स्टार्टअप पॉलिसी हम बनाएं, उसमें आपके सुझाव भी आमंत्रित हैं। हमें स्टार्टअप इको सिस्टम बनाना है और इसे बनाने में चार आई (I) आइडिया, इनोवेट, इन्वेस्ट और इनक्यूबेट आवश्यक हैं।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने निवास पर नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह 2022 में भाग लेने वाले मध्यप्रदेश /छत्तीसगढ़ एनसीसी निदेशालय, भोपाल के म को सम्मानित कर उन्हें मैडल प्रदान कर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और समाज सेवा सहित कई उच्च आदर्श स्थापित किए हैं। एनसीसी के प्रति मेरा दृढ़ विश्वास है और यही कारण है कि 2020 में जब कोरोना आया तो इसके विरुद्ध लड़ाई के लिए सर्वप्रथम मेरे ध्यान में एनसीसी का ही नाम आया। हर तरह के काम में सहयोग लेना है तो एनसीसी से बेहतर विकल्प कोई नहीं है। मध्यप्रदेश में एनसीसी का और विस्तार किया जाएगा। इस साल हम 360 सीएम राइज स्कूल प्रारंभ कर रहे हैं, वहां एनसीसी की यूनिट शुरू करेंगे। पदों पर भर्ती, शूटिंग अकादमी में ट्रेनिंग संबंधित व्यवस्थाएं भी करेंगे। अपने लिए तो सब जीते हैं। कीट-पतंगे, पशु-पक्षी भी जीते हैं। अपने लिए जिए तो क्या जिए जीता वास्तव में वही है जो देश के लिए, समाज के लिए औरों के लिए भी जीता है और ऐसे जीवन जीने की प्रेरणा एनसीसी देता है।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसी नगर या ग्राम के जन्म-दिवस मनाने का पर्यावरण और विकास हितैषी नया विचार है। किसी ग्राम या नगर का जन्म-दिवस वहां रहने वाले लोगों के लिए गौरव दिवस की तरह होगा। प्रदेश में इसकी शुरूआत सीहोर जिले के ग्राम जैत से हो रही है। आठ फरवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री चौहान अपने पैतृक ग्राम जैत में नागरिकों के साथ पौधे लगाएंगे। अन्य स्थानों पर भी भविष्य में ऐसे कार्यक्रम होंगे, जो स्थानीय नागरिकों को अपने ग्राम और नगर की प्रगति के लिए सदैव योगदान देने का संकल्प लेने का अवसर भी बनेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में पौध-रोपण कर यह जानकारी दी।
तो आज एमपी हाइटस में इतना ही मिलते हैं अगली अपडेट के साथ सुनते रहिए एमपी हाइटस् खबरे प्रदेश