Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 5/9/2021


Listen Later

1 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कोविड संक्रमण के दौरान शिक्षकों द्वारा शिक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए किए गए प्रयासों और सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति उनके समर्पण की सराहना की है।

2 मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद तथा दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

3  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने  #TeachersDay के अवसर पर मंडला के सपूत, शिक्षक श्री शक्ति पटेल को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिये चुने जाने पर हार्दिक बधाई। मात्र 32 वर्ष की आयु में यह सम्मान आपके अथक परिश्रम तथा उत्कृष्ट राष्ट्र निर्माण में दिए जा रहे आपके अतुलनीय योगदान का सम्मान है |

4 स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) श्री इंदर सिंह परमार ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक श्री शक्ति पटेल को शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र और 11 हज़ार की सम्मान राशि से सम्मानित किया।

5 मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के पत्रकारों, फोटोग्राफर्स और कैमरामेन के लिये स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अन्तर्गत आवेदन आगामी 15 सितम्बर तक किये जा सकेंगे।

...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP