Sign up to save your podcasts
Or

1. राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने आज जिला-शाजापुर, ग्राम-जेठड़ा की आँगनवाड़ी का अवलोकन किया और बच्चों के लिए फलों की टोकरी प्रदान की।
2. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्रियों की बैठक में शामिल हुए।
3. मध्यप्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि पत्रकार स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना में बीमा कंपनी द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए प्रीमियम में की गई वृद्धि का भार शासन वहन करेगा। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख भी 15 सितम्बर से बढ़ाकर 30 सितम्बर कर दी गई है।
4. प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा श्री अनुपम राजन ने आज मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग में प्रदेश के 39 निजी विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को लेकर आयोजित कार्यशाला को संबोधित किया।
5. 25 अगस्त से 8 सितंबर 2021 तक राष्ट्रीय 'नेत्रदान' पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष 250 संकल्प पत्र भरवाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, बीते साल GMC, भोपाल के नेत्र रोग विभाग को कुल 121 नेत्रदान हुए थे, जिनमें से 59 नेत्रों का प्रत्यारोपण हुआ।
6. महिला चालकों के एक माह के सफल प्रशिक्षण के बाद इंदौर में आज प्रदेश की पहली महिला चालक यात्री बस (पिंक बस) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ऋतु और अर्चना ने बुलंद इरादों के साथ यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की शुरूआत की।
7. मध्यप्रदेश में बारिश के लिए यलो चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि भोपाल, जबलपुर, इंदौर सहित प्रदेश के 17 जिलों में गरज, बिजली चमकने/गिरने के पूर्वानुमान के साथ ही भारी वर्षा की संभावना है।
By JansamparkMP1. राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने आज जिला-शाजापुर, ग्राम-जेठड़ा की आँगनवाड़ी का अवलोकन किया और बच्चों के लिए फलों की टोकरी प्रदान की।