Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 7/8/2021


Listen Later

1 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने एथलीट नीरज चोपड़ा  को #Tokyo2020 में स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी । 

2 प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत निःशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री  नरेन्द्र मोदी ने हितग्राहियों से ऑनलाइन संवाद किया ।सीएम श्री @ChouhanShivraj कार्यक्रम की अध्यक्षता की ।

3 मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj , @NITIAayog भारत सरकार और @AIGGPA  के मध्य संस्थागत सहभागिता कार्यक्रम में शामिल हुए |

4 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रायसेन जिले के इमलिया गोंडी गांव में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कार्यक्रम में ग्रामीणों, हितग्राहियों से चर्चा कर उन्हें खाद्यान्न सामग्री के थैले प्रदान किये।

5 मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने आज सुबह फिर गुना, अशोकनगर और विदिशा जिलों में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को बचाव एंव राहत कार्यों के दिशानिर्देश दिए | 

6 राज्य शासन ने बाढ़ से उत्पन्न परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए राहत एवं पुनर्वास कार्यों के प्रभावी प्रबंधन, क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण एवं आम नागरिकों को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति का आंकलन व पुनर्वास की समस्त आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के लिये राज्य स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया है। टास्क फोर्स में 12 मंत्री शामिल किये गये हैं।

7 देश और प्रदेश में हाथकरघा बुनकरों की कला को सम्मानित करने एवं हाथकरघा उद्योग को समृद्ध करने के उद्देश्य से आज राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस का आयोजन किया गया ।

...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP