Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की - 8/10/2021


Listen Later

1 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने आज राजभवन पचमढ़ी में अधिकारियों के साथ चर्चा कर विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
2 मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने 'जन कल्याण और सुराज अभियान' अंतर्गत आयोजित कार्य्रक्रम में कहा कि सरकारी भर्तियों में चयनित अभ्यर्थियों के चरित्र सत्यापन के संबंध में वर्तमान प्रचलित प्रक्रिया को सरल करते हुए केवल शपथ पत्र के आधार पर नियुक्ति एवं ज्वाइनिंग दी जाएगी।
बाईट
3 मुख्यमंत्री ने कहा कि खसरे की कॉपी सीएम जन सेवा नंबर 181 पर आवेदन करने के बाद प्रति पेज 10 रु. के शुल्क पर रजिस्‍टर्ड व्‍हाट्सऐप नम्‍बर पर प्रदान कर दी जाएगी। इसके लिए शासकीय कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी
4 मुख्यमंत्री कोविड अनुकंपा नियुक्ति योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के लिए अतिरिक्त पदों का निर्माण कर नियुक्ति आदेश जारी कर दिए जाएंगे। एक नवंबर से 15 नवंबर के बीच अभिलेख शुद्धिकरण पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा |
बाईट
5 आयुष राज्य मंत्री श्री रामकिशोर नानो कावरे ने बालाघाट जिले के धनसुआ में करीब 33 लाख 50 हजार रूपये की लागत से बनने वाले औषधालय भवन के भूमि-पूजन समारोह को संबोधित कर कहा है कि मध्यप्रदेश औषधीय पौधों के मामले में काफी समृद्ध राज्य है। हमारे घरों में और आस-पास बहुत से औषधीय पौधे उपलब्ध हैं। हमें उनकी पहचान और उनके उपयोग के बारे में पूरी जानकारी होना चाहिए।
6 परिवहन एवं राजस्व मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के परिवहन विभाग एक और प्रभावी पहल करने जा रहा है। बिना मानक गुणवत्ता के रिफ्लेक्टर टेप (परावर्ती पट्टिकाओं) वाले कामर्शियल वाहनों को अब फिटनेस सर्टिफिकेट जारी नहीं किया जाएगा।
7 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार ’’आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम’’ के अंतर्गत ग्राम द्वार भिण्ड में 10 अक्टूबर 2021 को दोपहर 12 बजे से विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।
...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP