1 मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj की अध्यक्षता में मंत्रालय में मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड के संचालक मंडल की 41वीं बैठक आयोजित हुई।बैठक में पीडब्ल्यूडी मंत्री श्री @bhargav_gopal एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
2 मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj मंत्रालय में वीसी के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टर्स के साथ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस मनाने की तैयारियों, टीकाकरण के द्वितीय चरण की तैयारियों और कृषि आदानों (उर्वरक) की उपलब्धता के संबंध में चर्चा की |
3 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से निवास पर महिला समन्वय के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने दृष्टि स्त्री अध्ययन प्रबोधन केंद्र की सर्वेक्षण समन्वयक डॉ निवेदिता शर्मा के मार्गदर्शन में तैयार मध्यप्रदेश में घरेलू कामकाजी महिलाओं की स्थिति पर किए गए अध्ययन तथा परियोजना संचालक डॉ मनीषा कोथेकर के नेतृत्व में की गई स्टडी ऑन ईवल कस्टम रिलेटेड टू विमेन इन मध्य प्रदेश विद स्पेशल रेफरेंस टू मालवा रीजन की प्रति मुख्यमंत्री श्री चौहान को भेंट की।
4 वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने का 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रदेश में नवम्बर माह की 10, 17 और 24 तारीख के अलावा 4 दिसम्बर को टीकाकरण महाअभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपील में कहा है कि प्रदेश के सभी नागरिकों को इस कार्य में अपना सहयोग प्रदान करना है। मध्यप्रदेश दिसम्बर माह के अंत तक सभी नागरिकों को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगाने का लक्ष्य प्राप्त कर लेगा।
5 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश की बेटी शिवानी पवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला कुश्ती चेम्पियनशिप में रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि शिवानी ने मध्यप्रदेश और भारत का नाम गौरवान्वित किया है। आपको बता दें कि सर्बिया गणराज्य में 1 से 7 नवम्बर की अवधि में सम्पन्न चैम्पियनशिप में प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के ग्राम उमरेठ की निवासी सुश्री शिवानी ने 50 किलोग्राम वर्ग में प्रतिष्ठित मुकाबला जीता है।
6 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर प्रदेश में एक से 15 नवम्बर तक राजस्व अभिलेखों में त्रुटियों को दूर करने के लिये प्राथमिकता के आधार पर शुद्धिकरण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस मुहिम का उद्देश्य राजस्व अभिलेखों में भिन्नता के कारण दिन-प्रतिदिन आम जनता को आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिये अभिलेखों में पूरी गंभीरता से सुधार के कार्य को एक साथ पूरे प्रदेश में करना है।