Sign up to save your podcasts
Or

1. आज पूरी दुनिया में विश्व साक्षरता दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने ट्वीट कर देशवासियों बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
2. मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन प्लांट्स लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। वर्तमान में 88 प्लांट शुरू हो गए हैं। गौतरलब है कि प्रदेश में 190 आक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं।
3. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दिल्ली में निर्माणाधीन नये मध्यप्रदेश भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियो को निर्देश दिया कि नये भवन में राज्य के वैभव के दिग्दर्शन के प्रयास होना चाहिये। भवन में आधुनिक सुविधाओं के साथ मध्यप्रदेश के जीवन मूल्यों, परम्पराओं, आस्थाओं, स्थापत्य कला, प्राकृतिक सुदंरता और महापुरूषों के आदर्शों की जानकारी मिलनी चाहिये।
4. अब देशवासी घर बैठे प्रदेश की हर्बल चाय मंगा सकेंगे। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में बना च्यवनप्राश, शहद और त्रिफला चूर्ण भी आनलाइन उपलब्ध होगा। दरअसल, मध्यप्रदेश लघु वनोपज संघ ने इन पदार्थों को बेचने के लिए डिजिटल प्लेटफार्म कारोबारियों से अनुबंध किया है।
5. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत 10 सितम्बर (गणेश चतुर्थी) 11 सितम्बर (शनिवार) तथा 12 सितम्बर (रविवार) को बिल भुगतान केन्द्र सामान्य कार्य दिवसों की तरह कार्य करते रहेंगे।
6. नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्म दिवस पर 17 सितम्बर को सभी नगरीय निकायों में 71-71 पौधे लगाये जायेंगे
By JansamparkMP1. आज पूरी दुनिया में विश्व साक्षरता दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने ट्वीट कर देशवासियों बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।